फिर कश्मीर लौटेंगे सलमान खान, पहले बजरंगी भाईजान अब रेस 3, ब्लॉकबस्टर फाइनल
साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की रेस 3 का नाम सबसे ऊपर आता है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग काफी तेजी के साथ की जा रही है और फिल्म अपने अंतिम चरण में है जिसकी शूटिंग जम्मू कश्मीर मे होने वाली है। बता दे कि सलमान खान पूरे 2 साल के बाद कश्मीर वापस लौट रहे है।
इससे पहले उनको फिल्म बजरंगी भाईजान के लिए कश्मीर आना पड़ा था। बता दें कि इस फिल्म के आखिरी शूट के लिए पूरी रेस 3 की टीम साउथ अफ्रीका जाने वाली थी लेकिन सलमान खान पर जो काला हिरण मामले में देश छोड़ने से पहले अदालत को बताने का मामला चल रहा था उस कारण सलमान खान को इसका रुख लेह और लद्दाख की तरफ मोड़ना पड़ा था।

साथ ही खबरें ये भी थी कि इसी शेड्यूल की तीन से चार दिन की शूटिंग कश्मीर के श्रीनगर में भी होगी। यही कारण है कि सलमान खान वापसी करेंगें उन दिनो जब वो फिल्म बजरंगी भाईजान की शूट के लिए कश्मीर आए थे।
बता दें कि पहले ये खबर भी चल रही थी फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग भी कश्मीर में ही होगी पर कुछ समस्याएं आने के बाद उस फिल्म का शूटिंग लोकेशन पूरी तरह से बदलना पड़ा था।
फिल्म ट्यूबलाइट के लिए अलग से एक सेट लगाया गया था जहां पर पूरी फिल्म की शूटिंग हुई थी। इस बात की खबर आई थी कि अगले सप्तास सलमान खान कश्मीर के लिए उड़ान भरने वाले है और उनके साथ जैकिलन फर्नांडिज भी जाएंगी।
इस जगह पर फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन्स और अल्लाह दुहाई गाने की शूटिंग का कुछ हिस्सा शूट किया जाएगा। इस फिल्म की बात करें तो सलमान खान के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
बता दें कि इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है जिसमें सलमान खान और जैकलिन के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह जैसे स्टार्स भी शामिल है।
रेस की बाकी सभी सीरीज काफी ज्यादा सुपर हिट रही है और इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान के आ जाने से फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है इसमें कोई दो राय नही है। रेस 3 इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।
सलमान खान इसके बाद सीध फिल्म भारत की तरफ रुख करेंगें जिसकी शूटिंग अब शुरु कर दी गई है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशिक करेंगें और सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications