जमानत मिलने के बाद सीमा के साथ फ्रांस जा रहे हैं ओमपुरी!

बॉलीवुड के सशक्त अभिनेताओं में से एक ओमपुरी को शनिवार को दस हजार मुचलके पर जमानत दे दी गयी। जमानत मिलने से पहले ओमपुरी ने खुद को वर्सोवा थाने में आत्मसमर्पण किया था उसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी और उसके बाद ओमपुरी की बेल हो गयी और अब वह आराम से अपनी फिल्म के सिलसिले में फ्रांस जा पायेंगे।

After Bail, Actor Om Puri said he is going to France for two months With Ex Wife Seema Kapoor

अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि पिछले दिनों जो कुछ भी ओमपुरी के साथ घटा उसकी वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहे हैं इसलिए उनकी मनोस्थिति ठीक रहे और वह सही सलामत फ्रांस जा पाये औऱ वहां शांति से अपना काम कर सके इसलिए ओमपुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर भी उनके साथ आज रात को फ्रांस जा रही हैं। जिसको सुनने के बाद ओमपुरी की दूसरी पत्नी नंदिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

गौरतलब है कि 23 अगस्त को नंदिता ने ओमपुरी पर उन्हें डंडे से पीटने का आरोप लगाया था। नंदिता हमेशा यह कहती रहती है कि ओमपुरी औऱ सीमा दोनों फिर से एक हो गये हैं जिसकी वजह से उनकी और उनके पति में अनबन हो रही है। सीमा उनसे ओमपुरी औऱ उनके बेटे ईशान को पूरी तरह से छीनना चाहती है।

चो वहीं ओमपुरी ने भी अग्रिम जमानत मिलने से पहले कोर्ट औऱ मीडिया के सामने कबूला था कि नंदिता से शादी करके वह काफी पछता रहे हैं। सीमा एक बहुत सुलझी हुई महिला है, अगर नंदिता मुझे आज तलाक दे दे तो मैं आज सीमा से शादी कर लूं। लेकिन नंदिता मुझे मेरे पैसों की वजह से छोड़ना नहीं चाहती हैं। आपको बता दें कि सीमा कपूर चर्चित अभिनेता अन्नू कपूर की बहन है और वह ओमपुरी से उम्र में दस साल छोटी है। ओमपुरी से शादी होने के एक साल बाद ही सीमा औऱ ओम अलग हो गये थे। इसके कुछ सालों बाद ओमपुरी ने तेज-तर्रार कॉलम राईटर और लेखिका नंदिता से शादी कर ली तो वहीं सीमा आज भी अकेली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X