आशीष के बाद इंडस्ट्री में एक और हैरान करने वाली शादी, मशहूर एक्ट्रेस ने 21 साल बड़े नेता संग पीले किए हाथ

Snehal Rai Wedding: फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में आशीष विद्यार्थी ने शादी रचाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं अब एक और शॉकिंग शादी सामने आई है। ये शादी है टेलीविजन सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' फेम स्नेहल राय की।
स्नेहल राय की शादी
स्नेहल राय के फैंस भी ये बात जानकर शॉक्ड रह जाएंगी की ये हसीना शादीशुदा है। इससे भी ज्यादा शॉक्ड आप उनके पति के बारे में जानकर हो जाएंगे। जी हां 'इश्क का रंग सफेद' एक्ट्रेस स्नेहल राय की शादी हो चुकी हैं। वो भी दस साल पहले। उनके पति राजनेता हैं। ये सब जानकारी पहली बार स्नेहल राय ने शेयर की है। ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू में स्नेहल राय ने पहली बार बताया कि उनके पति कौन हैं। कैसे वह पति से मिली और कैसे शादी का फैसला लिया।
क्यों छुपाकर रखी शादी
स्नेहल राय ने बताया कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने कभी शादी को छुपाया हो। बस उन्होंने कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर डिस्कस नहीं किया। उन्होंने मैरिड विमेन ब्यूटी पीजेंट में भी हिस्सा लिया था। स्नेहल राय ने कहा, 'मैंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हूं। लेकिन सिर्फ शादी ही मेरी पहचान नहीं है।'
23 की उम्र में रचाई शादी
स्नेहल राय ने 23 साल की उम्र में शादी की थी। उनका मानना है कि शादी की वजह से करियर चौपट हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। वह इसे गलत धारणा बताती हैं कि अगर शादी हो गई तो करियर दांव पर लग जाता है।
शादी के बाद करियर
स्नेहल राय ने ये भी साझा किया कि कैसे उन्होंने शादी के बाद अपने करियर की शुरुआत की और उनके सुसरालवालों का क्या रिएक्शन था। स्नेहल राय कहती हैं, 'एक दिन देर रात मुझे कास्टिंग वाले आदमी का फोन आया और काम के बारे में पूछा। मेरे पति देर रात घर लौटने और सेफ्टी को लेकर चिंता करने लगे, लेकिन वह जानते हैं आखिर इंडस्ट्री कैसे काम करती है।'
कौन हैं स्नेहल राय के पति?
स्नेहल राय के पति का नाम माधवेंद्र कुमार राय है। वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों की शादी को 10 साल पूरे हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











