ड्रग केस में आर्यन की गिरफ्तारी पर शाहरुख ने छोड़ा काम, मेकर्स ने हमशक्ल से पूरी की शूटिंग
शाहरुख खान ने एक लंबे समय बाद अपनी आगामी फिल्म पठान और भी कई प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। कोरोना महामारी के दौरान जैसे ही शूटिंग का काम शुरू हुआ है, शाहरुख खान ने बिना थमे हुए लगातार अपनी फिल्मों का काम किया ।लेकिन इस बीच बीते रविवार को मुंबई क्रूज में हुई पार्टी के दौरान एनसीबी ने आर्यन खान को ड्रग के आरोप के कारण गिरफ्तार कर लिया।
बेटे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही शाहरुख खान ने अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग का काम रोक दिया। तेजी से वह विदेश से मुंबई की तरफ आ गए।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की फिल्मों का काम पूरा करने की जिम्मेदारी अब उनके हमशक्ल प्रशांत वाल्डे पूरा कर रहे हैं।

पठान की फिल्म का काम तो फिलहाल थमा हुआ है। शाहरुख खान की फिल्म एटली के लिए उनके हमशक्ल प्रशांत वाल्डे को बुलाया गया है। पठान के साथ शाहरुख खान साउथ के डायरेक्टर की फिल्म एटली का काम भी कर रहे हैं।

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद
बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद भी एटली फिल्म का काम शाहरुख खान के हमशक्ल के जरिए पूरा किया जा रहा है। प्रशांत वाल्दे कई फिल्मों में शाहरुख खान के हमशक्ल का काम कर चुके हैं। जब भी शाहरुख खान के ऐसे सीन होते हैं जहां पर उनके चेहरे के बजाए बॅाडी को दिखाना होता है तो हमशक्ल से काम कराया जाता है।

ऐसे करते हैं हमशक्ल काम
ऐसा सीन जहां पर कई लोग एक साथ हो या फिर स्क्रीन पर किसी दूसरे कलाकार का सीन हो और शाहरुख को खड़ा होना हो तो हमशक्ल ऐसे में काम को आसान कर देता है। एटली फिल्म के लिए यही काम किया जा रहा है।प्रशांत वाल्दे ने भी मीडिया से ये कहा है कि उन्होंने रविवार को शाहरुख खान की जगह शूटिंग की है।

शाहरुख खान और आर्यन खान
प्रशांत ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वो शाहरुख खान के बदले और कितने दिन का करने वाले हैं। प्रशांत ने मीडिया से ये भी कहा है कि किसी बड़े स्टार के काम नहीं करने पर काफी लोगों का काम प्रभावित होता है। शाहरुख खान काम नहीं करेंगे तो हजारों लोगों को काम नहीं मिलेगा।

शाहरुख खान ने रोका अपनी फिल्मों का काम
आपको ये भी बता दें कि 7 अक्टूबर को शाहरुख खान को दीपिका पादुकोण के साथ स्पेन में जाकर एक डांस सीन और एक्शन सीन को भी पूरा करना था। पठान फिल्म में इस डांस के लिए 100 से अधिक डांसर को स्पेन जाना था। शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद पठान के साथ अपनी कई फिल्मों के काम को फिलहाल ना करने का फैसला लिया है। बेटे आर्यन खान के साथ हालात ठीक होने पर वह अपनी फिल्मों का काम पूरा करेंगे। बॅालीवुड और फैंस ने भी शाहरुख खान का इस पूरे मामले को लेकर सपोर्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications