..................... After Aryan Khan case, Shahrukh Khan did the first post on social media, fans said 'King is back!' आर्यन खान केस के बाद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर किया पहला पोस्ट - Hindi Filmibeat

आर्यन खान केस के बाद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर किया पहला पोस्ट, फैंस बोले 'किंग इज बैक!'

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपने कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। लेकिन आज उन्होने कुछ ऐसा किया है जिसका इंतजार उनके फैंस कई महीनों से कर रहे थे। दरअसल शाहरुख खान ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है जो कि कई महीनों से गायब था। दरअसल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया था।

आर्यन खान को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और कई दिनों तक वो पुलिस की हिरासत में रहे थे। इसके बाद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी और किसी तरह के पोस्ट सामने नहीं आए।

shahrukh khan, aryan khan, शाहरुख खान, आर्यन खान

इस बीच कई त्योहार और उनके दोस्तों के जन्मदिन आए और चले गए लेकिन शाहरुख खान ने किसी को भी विश नहीं किया है और ना ही त्योहारों की मुबारकबाद दी।

शाहरुख खान के फैंस बेहद खुश हैं

शाहरुख खान के फैंस बेहद खुश हैं

लेकिन आज शाहरुख खान के फैंस बेहद खुश हैं क्योंकि शाहरुख खान सोशल मीडिया पर लौट आए हैं। उन्होने एक वीडियो साझा की है जो कि एक टीवी ब्रैंड का है। इसके बाद ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैँ। फैंस का कहना है कि किंग की वापसी हो गई है, बादशाह लौट आया है।

23 सेकेंड में 100 से ज्यादा लाइक

23 सेकेंड में 100 से ज्यादा लाइक

एक यूजर शाहरुख खान को लेकर कमेंट में लिखता है कि.. '23 सेकेंड में 100 से ज्यादा लाइक, ये किंग खान की पावर है।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है.. 'मेरा स्टार इतने दिनों बाद, लव यू अन्ना।'

एक फैन ने लिखा

एक फैन ने लिखा

एक फैन ने लिखा.. 'लंबे समय के बाद शाहरुख खान का पोस्ट देखकर काफी अच्छा लगा।' वहीं कुछ फैन हार्ट इमोजी साझा कर रहे हैँ। शाहरुख खान इस तरह से वापस आएंगे ये किसी ने नहीं सोचा था लेकिन अब इतना तय है कि उनके पोस्ट लगातार सामने आएंगे।

 पठान

पठान

शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल फिल्म काफी बड़ा धमाका करने के लिए आ रही है।

फैंस ने बड़े पर्दे पर नहीं देखा है

फैंस ने बड़े पर्दे पर नहीं देखा है

शाहरुख खान को कई सालों से फैंस ने बड़े पर्दे पर नहीं देखा है लेकिन इस बार धमाका काफी बड़ा होने वाला है। आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे जो कि बुरी तरह से फ्लॉ़प हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X