..................... After Aryan Khan bail Shahrukh Khan was seen hiding with the help of umbrella Mumbai airport। आर्यन खान की जमानत के बाद शाहरुख खान ने मुंबई एयरपोर्ट पर खुद को छाते में छिपाया - Hindi Filmibeat

कैमरे में अपना चेहरा दिखाने से शाहरुख खान ने किया इंकार, खुद को छाते में छिपाया, क्या है वजह?

बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में गिरफ्तारी और जमानत के बीच ऐसा कई बार हुआ जब शाहरुख खान ने मीडिया को खुद से दूर रखा। एक बार केवल आर्यन खान को जेल में मिलने के दौरान शाहरुख खान की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। लेकिन अब जब आर्यन खान जेल से बाहर अपने घर पहुंच चुके हैं फिर भी शाहरुख मीडिया से अपना चेहरा क्यों छिपाते नजर आ रहे हैं, यह अब सवाल बन गया है।

हाल ही में शाहरुख खान को पैपराजी से बचने के लिए छाते में मुंह छिपाना पड़ा। रविवार को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट के बाहर का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जहां पर शाहरुख खान ने खुद को कैमरे में कैद होने से बचाने के लिए काले छाते में छिपकर दौड़ते हुए पैपराजी से छिपते हुए नजर आए।

Shahrukh Khan, Aryan Khan,

लोकप्रिय पैपराजी विरल भयानी ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एयरपोर्ट के बाहर का है। इस वीडियो में खुद को कैमरा से बचाने के लिए शाहरुख खान ने खुद को छाते में पूरी तरह से छिपा लिया है।

आर्यन खान जेल में 28 दिन

आर्यन खान जेल में 28 दिन

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि शाहरुख खान की टीम दिल्ली से खूफिया तरीके से लौटी है। कलीना एयरपोर्ट का वीडियो है। जहां उनका प्राइवेट प्लेन ने लैंड किया है। हालांकि अब यह वीडियो पेज पर मौजूद नहीं है। आपको बता दें कि शाहरुख खान इस समय अपनी आगामी फिल्म के साथ बेटे आर्यन खान पर भी पूरा फोकस कर रहे हैं। जेल में 28 दिन रहने के बाद शाहरुख खान के लिए इस वक्त बेटा और परिवार सबसे पहले है।

एनसीबी की नई स्पेशल जांच टीम

एनसीबी की नई स्पेशल जांच टीम

गौरी खान और शाहरुख खान यह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आर्यन खान को जेल की याद से बाहर लाया जाए। आर्यन खान की सेहत के साथ उनकी मेंटल हेल्थ और सुरक्षा पर भी ध्यान बड़ा दिया गया है। फिलहाल आर्यन खान ड्रग केस को अब एनसीबी की नई स्पेशल जांच टीम के दे दिया गया है।

कोर्ट ने कई बड़ी शर्तों के साथ दी जमानत

कोर्ट ने कई बड़ी शर्तों के साथ दी जमानत

आर्यन खान का ड्रग केस अभी भी जारी है। कोर्ट ने कई बड़ी शर्तों के साथ आर्यन खान को जमानत दी है। हर शुक्रवार को आर्यन खान को एनसीबी के दफ्तर पूछताछ के लिए आना भी शामिल है। ज्ञात हो कि क्रूज ड्रग केस में छापामारी करके 23 साल के आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। 26 दिन की हिरासत के बाद मुंबई उच्च न्यायलय ने 30 अक्टूबर को आर्यन खान को जमानत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X