..................... After arbaaz khan sshura khan pakistani star Arsalan Faisal nikaahnama with Dr. Nisha Talat royal wedding photos - Hindi Filmibeat

Nikaah Photos: अरबाज खान के बाद एक और निकाहनामा, मुस्लिम दुल्हनिया का ऐसा नूर देख छूटे हीरोइनों के छक्के

Arsalan Faisal, Dr. Nisha Talat

Pakistani Nikaah Photos: सेलिब्रिटीज की शादियां अक्सर फिजूलखर्ची और सितारों की उपस्थिति से सभी को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही कुछ पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा फैसल के बेटे व अभिनेता अर्सलान फैसल की शादी में भी देखने को मिला। अर्सलान ने 'रिश्ते बिकते हैं', 'बेदर्दी, 'बब्बन खाला की बेटियां', 'आंगन', 'मैं मेहरू हूं', 'बेखुदी' समेत कई सीरियल्स में काम किया है।

अर्सलान 27 दिसंबर 2023 को एक स्टार-स्टडेड अफेयर में डॉक्टर निशा तलत के साथ शादी के बंधन में बंधे। इस कपल की शादी में अयजा खान, दानिश तैमूर, सादिया फैसल, हीरा मानी, निदा नवाज, यासिर नवाज, हुमायूं सईद, फैसल कुरैशी, जारा नूर अब्बास, निदा मुमताज, जावेद शेख, सादिया इमाम समेत कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया।

अर्सलान फैसल अपनी शादी में गोल्डन ज़री की कढ़ाई वाली ब्लैक शेरवानी और ब्लैक पाकिस्तानी पगड़ी में बहुत हैंडसम लग रहे थे। वहीं दुल्हन ने चेरी रेड कलर का लहंगा पहना था, जिस पर मैचिंग गोल्डन जरी का काम किया गया था। निशा ने मैचिंग गोल्ड और रूबी ज्वेलरी के साथ अपने लुक को बेहतर बनाया था।

कपल ने अपने इंटीमेट निकाह समारोह के बाद सितारों से सजी वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया। ग्रैंड नाइट के लिए आयजा खान, दानिश तैमूर, सादिया फैसल, हीरा मानी, निदा नवाज, यासिर नवाज, हुमायूं सईद, फैसल क़ुरैशी, ज़ारा नूर अब्बास, निदा मुमताज, जावेद शेख, सादिया इमाम जैसी अन्य हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। वे सभी ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर समारोह में शामिल हुए थे।

सबा अपने मौज-मस्ती भरे स्वभाव के लिए जानी जाती हैं और अभिनेत्री अपने बेटे के खास दिन पर डांस फ्लोर पर जाने से खुद को नहीं रोक सकीं। अभिनेत्री ने अपने परिवार और बेटे अर्सलान के साथ जमकर डांस किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X