सलमान की 'दबंग 3' के बाद.. अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' भी मुसीबत में फंसी!
हाल ही में आईपीएल सट्टबाज़ी में निर्माता- निर्देशक अरबाज खान का नाम सामने आया है। पुलिस ने पूछताछ बरकरार रखा है। वहीं, अब इस मामले में और भी नाम सामने आ रहे हैं। अरबाज खान के बाद बुकी सोनू जलान ने आईपीएल सट्टेबाजी में निर्देशक साजिद खान का नाम सामने लाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनू जलान ने बताया है कि साजिद खान सात साल पहले सट्टेबाजी में शामिल हुआ करते थे।
'रेस 3' धमाकेदार क्लाईमैक्स.. सलमान खान ने किया खुलासा!
बता दें, इस मामले में फंसने से अरबाज खान की दबंग 3 और साजिद खान की हाउसफुल 4 मुसीबत में पड़ सकती है। हालांकि साजिद खान ने इस आईपीएल के दौरान सट्टा लगाया था या नहीं, यह अभी सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि अभी इस मामले में और भी कई बड़े सेलिब्रिटीज के नाम सामने आने वाले हैं।

फिलहाल इन दोनों के अलावा विंदू दारा सिंह का नाम भी आया है। विंदू दारा सिंह को पुलिस 2013 में पुलिस ने मैच फिक्सिंग के विवाद में गिरफ्तार किया था। पुलिस की ओर से संकेत मिला है कि विंदू को पुलिस इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाएगी।


Click it and Unblock the Notifications