..................... after anushka sharma Deepika padukone alia bhatt Malvika Raj delivers baby girl K3G actress becomes mother - Hindi Filmibeat

अनुष्का-दीपिका-आलिया के बाद मां बनीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, पति को दिया बेटी का तोहफा

Malvika Raaj Baby Girl

Malvika Raaj Baby Girl: बॉलीवुड अभिनेत्री मालविका राज पिछले काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी अपडेट्स और बेबी बंप फोटोशूट को लेकर छाई हुई थीं। अब मालविका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है और सोशल मीडिया पर गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। मालविका राज और उनके पति एक प्यारी की बेटी के माता-पिता बन गए हैं। इसके साथ ही ये कपल अपनी नए सफर के लिए भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहा है।

रविवार की शाम मालविका राज और प्रणव बग्गा ने इंस्टाग्राम पर ज्वाइंट पोस्ट शेयर कर माता-पिता बनने की खुशी को शेयर किया। इस पोस्ट में एक मोशन ग्राफिक्स शेयर किया गया है, जिसे बैलून और पिंक कलर से सजाया गया। इसमें लिखा, 'पिंक बोज, नन्हे पैर और ढेर सारा प्यार। इस दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी गर्ल।' साथ ही जानकारी मिली की इस बच्ची का जन्म 23 अगस्त को हुआ था। वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हमारे दिल से हमारी बाहों तक, हमारी बेटी यहां है।'

इस खुशखबरी के मिलते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने नए-नवेले पैरेंट्स बने मालविका-प्रणव को बधाइयां देनी शुरू कर दी। प्रज्ञा जायसवाल ने लिखा, 'बधाई हो गाईज।' वहीं शर्ली शेटिया ने कहा, 'दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं।' इसके अलावा प्रशंसकों ने भी इस जोड़े को बधाई दी। एक ने कमेंट किया, 'बेबी डॉल के आगमन पर मालविका को बधाई।'

साल 2023 में मालविका राज ने प्रणव बग्गा से सगाई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 10 साल तक डेट करने के बाद, दोनों ने नवंबर 2023 में गोवा में शादी कर ली थी।

Read more about: malvika raaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X