तलाक के बाद आमिर खान- किरण राव ने किया लद्दाख का पारंपरिक डांस,लाल सिंह चड्ढा के सेट से Video

बॅालीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव तलाक की घोषणा के बाद से ही चर्चा में हैं। दोनों ने इस बात की जानकारी दी कि आपसी सहमति के साथ दोनों ने शादी को खत्म करने का फैसला किया है। इसके बाद दोनों का एक वीडियो भी आया जहां पर आमिर खान ने ये कहा कि हम अभी भी साथ हैं। किरण राव के साथ आमिर खान इन दिनों लद्दाख में अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं।

जहां कुछ दिन पहले किरण राव और आमिर खान की सेट पर से एक तस्वीर सामने आयी थी। वहीं अब दोनों का एक डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों ने पारंपरिक ड्रेस के साथ डांस किया है। लाल सिंह चड्ढा के सेट पर ही इस वीडियो की शूटिंग की गई है। कारगिल के शरगोल ब्लाक के वाखा गांव का ये वीडियो है।

Aamri Khan, Kiran Rao

इस वीडियो को आमिर खान के फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आमिर खान और किरण राव ने यहां पर पारंपरिक कपड़े पहन रखे हैं। इसके बाद आमिर खान के पीछे किरण राव भी इस डांस को करती हुई नजर आती हैं। दो महिलाएं वीडियो में मौजूद हैं जिनको देखते हुए आमिर खान और किरण राव डांस स्टेप को कॅापी करने की कोशिश करते हैं। पीछे पारंपरिक संगीत बजता हुआ सुनाई देता है।

सेट पर मौजूद सभी लोग आमिर खान और किरण राव के इस डांस के कैमरे में कैद कर रहे हैं। किरण राव ने डार्क पिंक ड्रेस और ग्रीन रंग की टोपी पहन रखी है। आमिर खान ने भी लाल रंग की ड्रेस और पर्पल रंग की टोपी पहनी हुई है। आमिर खान का ये डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो के नीचे कमेंट कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में आमिर खान के साथ किरण राव पर भी फैंस प्यार बरसा रहे हैं।

करोड़ों की संपत्ति है किरण राव के पास

करोड़ों की संपत्ति है किरण राव के पास

आमिर खान और किरण राव का एक बेटा है आजाद। शादी के 16 साल बाद किरण और आमिर ने तलाक लेने का फैसला किया। 28 दिसंबर 2005 को दोनों ने शादी की। फोन पर शुरू हुई बातचीत दोस्ती से प्यार में बदल गई। किरण राव आज बॅालीवुड की एक लोकप्रिय निर्माता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किरण राव के पास कुल 40 मिलियन डॅालर की संपत्ति है।

किरण के पास आलीशान घर और गाड़ियां

किरण के पास आलीशान घर और गाड़ियां

आमिर खान ने बतौर एक्टर जो लोकप्रियता हासिल की है। किरण राव ने भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। किरण राव के पास खुद का आलीशान घर, महंगी गाड़ियां भी हैं। किरण राव ने क्रिएटिल क्षेत्र में खुद को पहले पायदान पर रखा है।

किरण राव ने आमिर खान की फिल्मों से की करोड़ों की कमाई

किरण राव ने आमिर खान की फिल्मों से की करोड़ों की कमाई

किरण राव ने आमिर खान की कई फिल्मों का निर्देशन किया है। किरण राव ने जाने तू या जाने ना,धोबी घाट, दंगल,तलाश,सीक्रेट सुपरस्टार, पीपली लाइव जैसी लोकप्रिय फिल्मों का निर्माण किया है। किरण राव के लिए बतौर अभिनेता आमिर खान सुपरहिट और करोड़ों के रहे हैं। इन सभी फिल्मों की कमाई करोड़ों में रही है।

लाल सिंह चड्डा से भी होगी किरण राव की ढेर सारी कमाई

लाल सिंह चड्डा से भी होगी किरण राव की ढेर सारी कमाई

बॅालीवुड की स्टार्स वाइफ में सबसे सफल मानी जाती हैं किरण राव। किरण राव आने वाले दिनों में भी आमिर खान के साथ अपना प्रोफेशन रिश्ता जारी रखने वाली हैं। लाल सिंह चड्डा का निर्माण भी किरण राव कर रही हैं। इस फिल्म के भी करोड़ों की कमाई की उम्मीद की जा रही है। ये फिल्म टॅाम हैक्स की 1994 में रिलीज फिल्म फॅारेस्ट गंप का रीमेक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X