..................... After AndhaDhun's success, Sriram Raghavan to direct another thriller - Hindi Filmibeat

300 करोड़ी फिल्म के बाद- अगली थ्रिलर संस्पेंस फिल्म के लिए तैयार निर्देशक

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म अंधाधुन की बेजोड़ सफलता के बाद निर्देशक श्रीराम राघवन अपनी अगली थ्रिलर फिल्म की तैयारी में लग चुके हैं। इस फिल्म को रमेश तौरानी प्रोड्यूस करेंगे। फिलहाल फिल्म से जुड़ी बातों को बाहर नहीं लाया गया है। लेकिन जून से फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। लिहाजा, जल्द ही फिल्म के कास्ट की घोषणा की जाएगी। अफवाहों की मानें तो इस फिल्म में भी आयुष्मान को देख सकते हैं।

गौरतलब है कि आयुष्मान, राधिका आप्टे और तबू स्टारर फिल्म अंधाधुन ने चीन में 200 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Sriram Raghavan

रिपोर्ट की मानें तो रमेश तौरानी ने कंफर्म किया है कि वो श्रीराम राघवन के साथ मिलकर एक थ्रिलर फिल्म बनाने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जल्द ही इसके लिए कास्ट तय की जाएगी।

प्रोड्यूसर रमेश ने इंटरव्यू में कहा, हां हमने श्रीराम को पिछले साल एक प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। अंधाधुन के बाद इस फिल्म को शुरू करने की योजना थी। राघवन एक शानदार डायरेक्टर है जो हमेशा अपने काम को साबित करके दिखाते हैं। हम इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और लगातार मीटिंग कर रहे हैं। इसके लिए जल्द ही कास्टिंग की जाएगी। राघवन थ्रिलर्स फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह भी उनके अन्य फिल्मों की तरह दिलचस्प होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X