अमिताभ-सचिन के बाद फेसबुक पर सलमान खान

बॉलीवुड का दबंग, बाडीगार्ड या टाईगर कुछ भी कह लीजिये, हर रोल उनका लाजवाब है तभी तो वो जहां जाते हैं लोगों का मजमा लग जाता है। टि्वटर पर अपना धमाल मचाने वाले सलमान खान ने फेसबुक पर भी अपना जलवा दिखा दिया है। जी हां, आपका चहेता सितारा सलमान खान अब फेसबुक पर आ गया है। जैसे ही सलमान ने अपन फेसबुक एकाउंट लाइव किया उन्हें आधे घंटे के अंदर 2.6 मिलयन लाईक मिले।


सलमान खान ने अपने वीडियो मैसेज के जरिये यह बताने की कोशिश की उनके नाम से कई फर्जी पेज है इसलिए आप लोग मुझे देखकर ही पेज को जोड़िये। सलमानने कहा कि जितने फर्जी लोगों ने मेरे नाम से पेज बनाया है उनसे मैं यही कह सकता हूं कि वो सभी मुझसे जुड़ जायें। सलमान फेस बुक के जरिये 'बींग ह्यूमन' सीरीज शुरू कर रहे हैं।

सलमान के पहले अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में फेसबुक में एंट्री करी है और उन्हें भी लाखों की संख्या में चाहने वाले मिले थे।

खैर सल्लू मियां फेसबुक पर तो आ गये लेकिन देखते हैं कि वो कितने दिनों तक अपना यह सफर जारी रख पायेंगे। क्योंकि उन्होंने अपनी टि्वटर यात्रा शुरू की थी तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ट्विटर के जरिये उन्होंने काफी विवादों को जन्म दिया था। देखना दिलचस्प होगा कि फेसबुक पर सलमान का क्या रवैया रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X