JUST IN : अमिताभ बच्चन के बाद, अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटिव, परिवार के बाकी लोग निगेटिव
महानायक अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद बिग बी ने ट्वीट कर यह जानकार दी। वहीं, अब अभिषेक बच्चन से जुड़ी खबर भी सामने आ रही है। अभिषेक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थय मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी दी है कि परिवार के बाकी लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है।
अभिषेक बच्चन ने ट्विट करते हुए जानकारी दी है कि-आज मैं और मेरे पिता दोनों कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम दोनों को थोड़े लक्षण दिख रहे थे, जब हमें अस्पताल में भर्ती किया गया।
Recommended Video

अभिषेक ने लिखा कि उनके परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि शांत रहे हैं और ना घबराएं।
अमिताभ ने ट्वीट किया, 'मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं। मेरे परिवार और स्टाफ के लोगों का टेस्ट हुआ है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से गुजारिश है कि वे अपना टेस्ट कराएं।'
बॉलीवुड कलाकारों से लेकर राजनेता और देशभर के फैंस भी अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
