..................... After Allu Arjun Pushpa box office super hit actress rashmika mandanna fees increase।अल्लू अर्जुन की पुष्पा बॉक्स ऑफिस सुपर हिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फीस बढ़ाई - Hindi Filmibeat

अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने की बंपर कमाई, रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई इतने करोड़ फीस, जानिए डिटेल

By Filmibeat Desk

अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बाॅक्स आफिस पर अपना कमाल का प्रदर्शन दिया है। पुष्पा के हिंदी वर्जन ने बाॅक्स आफिस पर 25 वें दिन भी बाद कमाई जारी रखी है। जाहिर सी बात है कि पुष्पा फिल्म के हिट होने के बाद अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की भी डिमांड बढ़ी है। ताजा जानकारी के मुताबिक रश्मिका मंदाना ने पुष्पा के सुपरहिट होने का बाद अपनी फीस बढ़ा ली है।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा के पहले भाग को मिली हुई प्रतिक्रिया के बाद चर्चा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनाया जाएगा। पुष्पा की सफलता के बाद लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है।

Allu Arjun, Pushpa,rashmika mandanna

मीडिया रिपोर्ट अनुसार रश्मिका मंदाना पहले जहां एक फिल्म के पीछे 1 से 2 करोड़ की फीस लेती थीं। वहीं अब उन्होंने हर फिल्म के पीछे अपनी फीस को 3 करोड़ कर लिया है। दूसरे पार्ट के लिए रश्मिका मंदाना ने 3 करोड़ की मांग की है जिसे मेकर्स ने पूरी तरह से स्वीकार भी कर लिया है।

पुष्पा के लिए इतने करोड़ की फीस

पुष्पा के लिए इतने करोड़ की फीस

पुष्पा द राइज के दूसरा पार्ट की शूटिंग के लिए भी प्लानिंग की जा रही है। दूसरी तरफ कई रिपोर्ट में यह भी बोला गया है कि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा के लिए 15 करोड़ से अधिक की फीस ली है। सामंथा प्रभु ने आइटम सांग के लिए 1.5 करोड़ की फीस ली थी।

पुष्पा बॉक्स ऑफिस

पुष्पा बॉक्स ऑफिस

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट कर पुष्पा हिंदी वर्जन का कलेक्शन बताते हुए जानकारी दी है कि पुष्पा धीमी पड़ रही है। पुष्पा के चौथे वीक के शुक्रवार की कमाई 1.95 करोड़, शनिवार को पुष्पा की कमाई 2.56 करोड़, रविवार को पुष्पा की कमाई 3.48 करोड़ और सोमवार को पुष्पा की कमाई 1.10 करोड़ के साथ पुष्पा हिंदी वर्जन की अभी तक की कुल कमाई 81.58 करोड़ पहुंच गई है।

पुष्पा ओटीटी रिलीज

पुष्पा ओटीटी रिलीज

दूसरी तरफ पुष्पा को ओटीटी पर भी रिलीज किया गया है। 7 जनवरी को पुष्पा को अमेजन प्राइम पर तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया। 14 जनवरी को पुष्पा हिंदी वर्जन को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X