आलिया-बिपाशा के बाद अब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेगी मां, लॉकडाउन से लगी थी फैमिली प्लानिंग में

Keith Sequeira, Rochelle Rao

एक्ट्रेस और होस्ट रोशेल राव और उनके पति कीथ सिकेरा ने लंबे इंतजार के बाद फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। ये स्चार कपल इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज इंजॉय कर रहा है और जल्द ही पेरेंटहुड में एंटर करने के लिए तैयार है। कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है। बता दें कि रोशेल और कीथ ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों को रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में प्यार का अहसास हुआ था। शो से बाहर आने के कुछ दिनों बाद दोनों ने अपने हमेशा की जर्नी शुरू की थी।

रोशेल और कीथ अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, लेकिन वे अक्सर अपने संबंधित इंस्टा हैंडल पर अपनी खुशी की झलकियां साझा करते हैं। 2 अगस्त 2023 को कपल ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की। तस्वीरों में रोशेल पिंक कलर की बिकिनी में सजी हुई थीं और वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, कीथ पिंक शर्ट में उनके साथ ट्विनिंग कर रहे थे। समुद्र तट के किनारे मैटरनिटी शूट को एंजॉय करते हुए यह कपल बेहद प्यारा लग रहा था।

इसके साथ ही रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने एक पिक्चर नोट भी शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है। फोटोज के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा है, ''दो छोटे हाथ, दो छोटे पैर, एक बेबी गर्ल या बॉय, जिससे मिलने के लिए हम इंतज़ार नहीं कर सकते! हां, आपने सही अनुमान लगाया, हम उम्मीद कर रहे हैं! इस अविश्वसनीय उपहार के लिए यीशु और आपके अंतहीन प्यार व सपोर्ट के लिए आप सभी को धन्यवाद। प्लीज इस नई जर्नी में हमारे लिए आशीर्वाद और प्रार्थना करते रहें। कीथ और रोशेल + एक।''

साल 2022 में रोशेल राव ने 'ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में वह और उनके पति फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे थे, हालांकि उन्होंने अपने इस प्लान को कैंसिल कर दिया था। रोशेल ने कहा था, ''लॉकडाउन एक ऐसा समय था, जब हमने बेबी प्लानिंग के बारे में सोचा था। हमें लगा कि कुछ महीनों या फिर दो सालों तक कोई काम नहीं होगा, तो ये बेहतर समय होगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X