अक्षय कुमार के लकी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करेंगे ये सुपरस्टार..शानदार

By Shweta K

टॉयलेट एक प्रेम कथा 100 करोड़ कल्ब में एंट्री ले चुकी है और अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि KriArj एंटरटेनमेंट के मेकर्स शाहिद कपूर को अगली फिल्म में लेना चाहते हैं। इस साल लगभग सभी अवार्ड शो में बेस्ट एक्टर का अवार्ड उड़ता पंजाब के लिए शाहिद कपूर को मिला और उन्हें कई फिल्में ऑफर हो रही है।

ऑफर हो रहे स्क्रिप्ट्स में से उन्होंने रूस्तम के लेखक विपुल के रावल की अगली फिल्म को पसंद किया है जिसे KriArj एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। ये पूरी तरह से कंटेट बेस्ड फिल्म है और KriArj एंटरटेनमेंट फिल्म में शाहिद कपूर को कास्ट करने के लिए राजी भी है।

after-akshay-kumar-shahid-kapoor-to-star-in-kriarj-entertainment-s-next

खबरों की माने तो विपुल के रावल ने एक स्क्रिप्ट रोशनी लिखी है जिसमें वो शाहिद कपूर को कास्ट करना चाहते हैं। उन्होंने शाहिद कपूर के साथ आइडिया शेयर किया और शाहिद ने तुरंत इस फिल्म को हरी झंडी दे दी। फिल्म के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह होंगे।

हालांकि फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है। फिलहाल शाहिद कपूर वेकेशन पर हैं और वो साथ ही अपना पूरा ध्यान सिर्फ पद्मावती पर देना चाहते हैं। एक बार पद्मावती से फ्री होने के बाद ही शाहिद आधिकारिक रूप से कोई फिल्म के बारे में बताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X