'राम सेतु' के सेट पर फूटा कोरोना बम, अक्षय कुमार के बाद 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भी बॅालीवुड के कई स्टार्स इसका शिकार हो रहे हैं। रविवार के दिन ये रिपोर्ट सामने आयी कि अक्षय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उनके अस्पताल में एडमिट होने की रिपोर्ट भी सामने आ रही हैं।
आपको याद दिला दें कि अक्षय कुमार ने हाल ही में नुसरत भरूच और जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ अपनी फिल्म राम सेतु की शूटिंग शुरू की थी, इसी के बाद उनके कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आयी। लेकिन इससे भी अधिक चौंकाने वाली ये खबर सामने आ रही है कि राम सेतु फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

रिपोर्ट अनुसार सभी 45 कोरोना संक्रमितों को तुरंत क्वारंटाइन कर दिया गया है और सभी को जरूरी स्वास्थ्य की सहायता अस्पताल की तरफ से दी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications