अक्षय कुमार के बाद, रणबीर कपूर की तारीफ- दुनिया के BEST एक्टर
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पैडमैन के निर्देशक आर बाल्की ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है। बॉलीवुड में अपने पसंदीदा एक्टर्स पर बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि रणबीर भारत के नहीं.. बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन एक्टरों में शामिल हैं।
''अक्षय कुमार से मेरी कोई लड़ाई नहीं है, सब बेकार की अफवाहें हैं ''
रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, रणबीर में गजब का स्पार्क है। सिर्फ बर्फी ही नहीं.. उनकी अदाकारी को आप किसी भी फिल्म में देख लें। पूरी फिल्म नहीं.. सिर्फ रणबीर कपूर- द एक्टर को देखें तो वह शानदार हैं।

आर बाल्की ने कहा, इस तरह की अभिनय क्षमता मैंने लंबे समय से शायद किसी एक्टर में नहीं देखी है। रणबीर के साथ काम करने की बात पर उन्होंने कहा, मुझे यदि कोई स्क्रिप्ट मिलती है, जिसमें वो फिट हो सकें, तो मैं बिल्कुल उनके साथ काम करना चाहूंगा।
संजय दत्त पर अक्षय कुमार का जबरदस्त COMMENT, ज़ोर का निशाना!
हम्मम.. हम भी चाहते हैं कि आर बाल्की और रणबीर कपूर की जोड़ी साथ आए। कोई शक नहीं कि फिल्म लाजवाब बनेगी। बहरहाल, रणबीर कपूर से पहले फिलहाल बाल्की अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव हैं।
अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था, अक्षय कुमार सुपरस्टार तो हैं.. लेकिन उससे भी शानदार एक्टर हैं। वह फिल्म के किरदार में खुद को पूरी तरह से ढ़ाल लेते हैं। वह फिल्म में अक्षय कुमार ना होकर खुद को बतौर किरदार पेश करते हैं। पैडमैन के लिए अक्षय कुमार से बेहतर कोई और एक्टर नहीं हो सकता था।


Click it and Unblock the Notifications