अक्षय कुमार के बाद, अब फैंस के सामने आएगा ऋतिक रोशन का 'डिजिटल' अंदाज!

Recommended Video

Hrithik Roshan to be seen in a Web Series with Director Kabir Khan | FilmiBeat

कुछ ही दिनों पहले अक्षय कुमार ने एमेजन प्राइम के साथ जुड़ने की घोषणा की है। अक्षय एमेजन प्राइम वीडियो के एक वेब सीरिज में नजर आने वाले हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी डिजिटल वर्ल्ड में एंट्री की प्लानिंग कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, ऋतिक रोशन को एक वेब सीरिज के लिए अप्रोच किया गया है, जिसका निर्देशन कबीर खान करेंगे।

दरअसल, इस स्क्रिप्ट पर पहले फिल्म बनाने की प्लानिंग थी। ऋतिक को स्क्रिप्ट काफी पसंद भी आई है। लेकिन फिर निर्माताओं ने इसे वेब सीरिज में बदलने का फैसला लिया। एक बार स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी तो ऋतिक अपना फैसला बताएंगे।

Hrithik Roshan

कोई शक नहीं कि ऋतिक फैंस के लिए यह काफी बड़ा सरप्राइज होगा। आखिर ऋतिक लंबे समय से बड़े पर्दे से भी गायब हैं। इस साल ऋतिक की दो फिल्में आने वाली हैं- सुपर 30 और एक यशराज बैनर की फिल्म। सुपर 30 जल्द ही रिलीज हो जाएगी। जबकि दूसरी फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्म में ऋतिक के साथ टाईगर श्राफ भी दिखेंगे।

वहीं, कबीर खान भी इन दिनों रणवीर सिंह स्टारर अपनी फिल्म '83' के निर्देशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है, जब भारत ने पहली बार क्रिकेट विश्प कप अपने हाथों में उठाया था। कबीर इस फिल्म को खत्म करते ही ऋतिक के साथ वेब सीरिज शुरु कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X