..................... अक्षय कुमार को कोरोना होने के बाद आइसोलेशन में पहुंची राम सेतु की एक्ट्रेस नुसरत भरूचा After Akshay Kumar corona positive ram setu actress nushrratt bharuccha in isolation - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार को हुआ कोरोना तो घबराईं नुसरत भरूचा, आइसोलेशन में खुद को बचाने के लिए किया ये उपाय

कोरोना की दूसरी लहर का असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी साफ देखने को मिल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से बचाव के लिए सरकार नए नियम लगाए हैं। इस बीच फिल्मों की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की जा रही है। फिर भी बैक टू बैक कई बिग स्टार्स कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस फेहरिस्त में एक नाम अक्षय कुमार का भी है।

अक्षय कुमार ने कुछ दिन पहले अपनी आगामी फिल्म राम सेतु की शूटिंग शुरू की, लेकिन जांच के दौरान ये पाया गया कि वह कोरोना संक्रमित हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार की राम सेतु एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने भी कोरोना को लेकर एक नया फैसला लिया है।

Nushrratt bharuccha, Akshay Kumar

कोरोना निगेटिव होने के बाद भी नुसरत ने खुद को आइसोलेशन में रखा है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए नुसरत ने ये बताया है कि वह आइसोलेशन में हैं। वह कोरोना से बचने के लिए सावधानी ले रही है।

नुसरत ने बताई आइसोलेशन की कहानी

नुसरत ने बताई आइसोलेशन की कहानी

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नुसरत ने एक बुमरैंग वीडियो पोस्ट किया है। जहां पर नुसरत ने हार्ट प्रिंटेड ग्रे रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। नुसरत भांप लेने वाली मशीन लेकर खड़ी हैं।

अक्षय कुमार अस्पताल में एडमिट

अक्षय कुमार अस्पताल में एडमिट

आपको बता दें कि बीते दिनों अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी थी कि वह अस्पताल में रहकर कोविड-19 का इलाज करवा रहे हैं। वह ठीक हैं।अक्षय ने लिखा था कि आप सभी की प्रार्थनाओं का शुक्रिया और लगता है कि वे असर भी कर रही हैं। मैं बिल्कुल ठीक हूं लेकिन सावधानी के लिए और मेडिकल सलाह के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हो गया हूं। उम्मीद है कि जल्द ही घर वापस लौट आऊंगा।

राम सेतु के 45 कलाकार कोरोना पॅाजिटिव

राम सेतु के 45 कलाकार कोरोना पॅाजिटिव

वहीं दूसरी तरफ ये भी खबर सामने आयी किराम सेतु के 100 जूनियर कलाकारों में से 45 लोग कोरोना पॅाजिटिव पाए गए हैं। इस तरह से मेकर्स ने कई लोगों को सेट पर कोरोना होने से सुरक्षित भी किया। काफी बड़ी संख्या में राम सेतु के सेट पर लोग कोरोना पॅाजिटिव हुए हैं।

अयोध्या में राम सेतु का मुहूर्त

अयोध्या में राम सेतु का मुहूर्त

बता दें हाल में ही अयोध्या में रामसेतु फिल्म का मुहूर्त हुआ था। इस दौरान अक्षय कुमार, नुसरत भरूचा और जैकलीन एक साथ नजर आए थें।

ऐसी है राम सेतु की कहानी

ऐसी है राम सेतु की कहानी

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा रचनात्मक रूप से निर्मित यह फिल्म एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है, जिसकी कहानी भारतीय सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत की गहराई तक लेकर जाएगी।

कोरोना से बचाव

कोरोना से बचाव

आपको बता दें कि राम सेतु की शूटिंग को पूरा करने के लिए सेट पर काफी इंतजाम किया गया था। ताकि कोरोना से बचा जा सके। राम सेतु के लिए बायो-बबल्स, बार-बार स्वास्थ्य जांच के लिए कड़ा इंतजाम किया गया था। अक्षय के ठीक होने के बाद ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X