अक्षय कुमार के बाद, अब भूमि पेडनेकर भी हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित- खुद को किया क्वारंटीन
कोरोना की दूसरी लहर कितनी खतरनाक साबित हो रही है, इसका प्रभाव बॉलीवुड पर साफ देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक कई सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। जहां रविवार को अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए, वहीं आज यानि कि सोमवार को अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। भूमि फिलहाल होम क्वारंटीन पर हैं।
भूमि ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा- "मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई हूं। आज मुझे हल्के लक्षण हैं, लेकिन मैं ठीक हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं डॉक्टर और हेल्फ प्रोफेशनल की सलाह पर सारे प्रोटोकॉल फॉलो कर रही हूं।"

उन्होंने आगे लिखा- "पिछले दिनों जो भी मेरे संपर्क में आया है, कृपया टेस्ट करवा लें। स्टीम, विटामिन सी, खाना और अच्छा मूड.. मैं इन पर अमल करने वाली हूं। प्लीज ताजा हालात को हल्के में ना लें। मैंने सभी तरह की सावधानी बरती थी, फिर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई। मास्क पहनें, हाथ धोते रहे हैं और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें।"


Click it and Unblock the Notifications