2.0 के बाद- शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बनी पाइरेसी का शिकार- ऑनलाइन LEAK
Recommended Video

शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर को देशभर में रिलीज हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रिलीज होते ही कई फेक साइट्स पर लीक हो चुकी हैं। तमिलरॉकर्स, फिल्मीरैप, फनीबिज़ जैसे साइट्स पर जीरो का डाउनलोड लिंक दिखाया जा रहा है। लेकिन बता दें, यह गलत लिंक हैं। जैसे ही आप इन लिंक्स पर क्लिक करेंगे आपके लैपटॉप, कंप्यूटर पर वायरस आ सकता है।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बता दें, ट्विटर पर शाहरुख खान की एंट्री सीन भी लीक हो गई थी। लेकिन उस अकाउंट को ट्विटर से हटा दिया गया। फिलहाल जीरो पाइरेसी से बची हुई है।

आजकल पाइरेसी का जाल काफी ज्यादा फैल चुका है, जिससे बड़े बड़े सितारों की फिल्में भी नहीं बच पाती हैं। बता दें, पाइरेसी क्राइम है, जिसके लिए आपको सजा भी हो सकती है। हर फिल्म रिलीज होने से पहले आजकल एक्टर्स, डाइरेक्टर्स लोगों से विनती करते हैं कि कृप्या फिल्म थियेटर में जाकर ही देंखे।
यहां जानें 2018 की कुछ बड़ी फिल्में, जो रिलीज होते ही ऑनलाइन हो गईं लीक-


Click it and Unblock the Notifications