17 साल की हुईं न्यासा देवगन, काजोल ने Video शेयर कर कहा- सबसे खूबसूरत, मां की हमशक्ल
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। लॅाकडाउन के चलते इस बार न्यासा अपने माता-पिता के साथ घर पर ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। लेकिन सोशल मीडिया पर न्यासा के माता-पिता ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है। सबसे पहले अजय देवगन ने बेटी के साथ सेल्फी शेयर कर लिखा कि बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
साथ ही उन्होंने घर में रहने और सुरक्षित रहने की सलाह भी दी है। इसके बाद काजोल ने अपनी प्यारी की बेटी के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में न्यासा के बचपन के से लेकर 17 साल तक की सारी तस्वीरें है। जहां पर वह कभी अपने पिता अजय देवगन के साथ नजर आ रही हैं, तो कभी मां और दादी के साथ।

काजोल ने वीडियो के साथ लिखा है कि 17 साल लगभग एक युवा हो गई हो। मेरे दिल का हमेशा हिस्सा। दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। न्यासा की मौसी तनिषा मुखर्जी ने भी एक खास मैसेज भेजा है।
तनिषा ने लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो। फिलहाल आपको बताते हैं कि न्यासा अपनी तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह बिल्कुल अपनी मां की हमशक्ल दिखाई देती हैं। जी हां, आप खुद देख लीजिए तस्वीरें और काजोल का बेटी के लिए खास VIDEO
View this post on InstagramA post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji) on


Click it and Unblock the Notifications











