आमिर, सलमान के बाद अब नवाजुद्दीन दिखेंगे शाहरूख के साथ
बॉलीवुड के संजीदा कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने इस साल फिल्म 'किक' में दबंग सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था। वहीं, खबरों के अनुसार अगले साल नवाजुद्दीन अब शाहरूख खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि नवाजुद्दीन के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। आज वे बॉलीवुड के एक पॉपुलर और डिमांडिंग चेहरे हैं, जबकि एक समय ऐसा भी था जब लोगों ने नवाजुद्दीन की एक्टिंग को नजरअंदाज कर दिया था।
गौरतलब है कि, आमिर खान के साथ फिल्म 'तलाश' और सलमान के साथ 'किक' करने के बाद अब नवाजुद्दीन बॉलीवुड के तीसरे खान के साथ नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, राहुल ढ़ोलकिया ने अपनी फिल्म ''रईस'' के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फाइनल किया है। बताया जा रहा है कि जो रोल नवाज को ऑफर की गई है, उस किरदार के लिए पहले फरहान अख्तर को फाइनल किया गया था। लेकिन फरहान के पास तारीख नहीं थी।
बहरहाल, फरहान की इस ना ने नवाजुद्दीन के लिए राह खोल दिए। आखिरकार, यह बॉलीवुड के किसी भी एक्टर- एक्ट्रेस के लिए बड़ी बात है कि वह तीनों खान के साथ एक के बाद एक काम कर ले। फिलहाल हम तो यही कहना चाहेंगे कि ऑल दि बेस्ट नवाज।


Click it and Unblock the Notifications