'आमिर' के बाद 'नो वन किल्ड जेसिका'

जेसिका मर्डर केस काफी दिन से चल रहा है। इस केस में, 29 अप्रैल 1999 को दिल्ली के एक होटल में मॉडल जेसिका लाल की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी मनु शर्मा इस समय तिहाड़ जेल में है।
निर्देशक के मुताबिक फिल्म जेसिका केस पर आधारित नहीं है बल्कि ये फिल्म टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक लेख पर आधारित है। ये लेख इसी नाम से छपा था। उनका कहना है 'ये फिल्म तथ्यों पर बेस्ड नहीं है बल्कि इसमें आप कल्पना की उड़ान देखेंगे। मैं चाहता हूँ कि आप लोग फिल्म में देखें कि मैं इस फिल्म को कहाँ ले जाता हूँ।'
राजकुमार गुप्ता ने अनुराग कश्यप की ब्लैक फ्राइडे और नो स्मोकिंग में उन के साथ काम किया है। फिल्म' बारह आना ' की पटकथा भी उन्होने लिखी थी। फिल्म आमिर के वो निर्देशक थे।
फिल्म का निर्माण यूटीवी मोशन पिक्चर्स कर रही है और अगले वर्ष फरवरी से इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। उसी वर्ष फिल्म प्रदर्शित भी हो जाएगी ।


Click it and Unblock the Notifications











