आर माधवन कोरोना पॉजिटिव, आमिर खान को याद कर बोला- रैंचो, वायरस को फॅालो करना पड़ा, ये खतरनाक
कोरोना के बढ़ते हुए मामले के बीच बॅालीवुड से भी कई स्टार्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। आमिर खान के बाद गुरुवार को आर माधवन ने भी इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि उन्होंने जिस तरीके से अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर शेयर की वह काफी दिलचस्प बन गई है।
3 इडियट्स फिल्म का एक फनी पोस्ट शेयर कर आर माधवन ने फैंस को ये जानकारी दी है। आर माधवन ने क्रिएटिव तरीके से ये खबर बताई है कि वह रैंचो के बाद फरहान को भी कोरोना वायरस हो गया है।

अपनी पोस्ट में आर माधवन ने ये भी बताया है कि फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। इसके साथ उन्होंने अपनी फिल्म 3 इडियट्स से अपनी और आमिर खान की एक तस्वीर शेयर की है।

फरहान को रैंचो और वायरस को फॅालो करना पड़ेगा।
आर माधवन ने लिखा है कि फरहान को रैंचो और वायरस को फॅालो करना पड़ेगा। लेकिन इस बार ये ज्यादा खतरनाक कैचअप है।

ऑल इज वेल और कोरोना भी ठीक हो जाएगा
आर माधवन ने आगे लिखा है कि लेकिनऑल इज वेल और कोरोना भी जल्द ठीक हो जाएगा।

हम यहां राजू को नहीं चाहते
माधवन ने ये भी लिखा कि हाालांकि यह एक ऐसी जगह है जहां हम राजू को साथ नहीं चाहते हैं। धन्यवाद आप सभी के प्यार के लिए, मैं अच्छी तरह से ठीक हो रहा हूं।

साल 2009 की सुपरहिट फिल्म
आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है 3 इडियट्स। माधवन ने फरहार, आमिर ने रैंचो और शरमन जोशी ने राजू की भूमिका निभाई थी। ये साल 2009 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म में से एक है।

आमिर खान आइसोलेशन में
बता दें कि बुधवार को आमिर खान के कोरोना होने की खबर सामने आयी। उनकी तबीयत भी ठीक है और वह आइसोलेशन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











