..................... After Aamir Khan Salman Khan rejects Chetan Bhagat's script | आमिर के बाद सल्लू से भी परेशान चेतन भगत - Hindi Filmibeat

आमिर के बाद सल्लू से भी परेशान चेतन भगत

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया जिसके कारण चेतन भगत परेशान हैं तो हम बताते हैं। दरअसल सलमान खान की आने वाली फिल्म किक की कहानी मशहूर लेखक चेतन भगत लिख रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है कि चेतन ने अपने से जो भी कहानी लिखी थी उसे सलमान ने नीरस कहकर ठुकरा दिया है इसलिए चेतन भगत फिर से कहानी को लिख रहे हैं।

वैसे इससे पहले अभिनेता आमिर खान के साथ भी चेतन को इस तरह की बातों का सामना करना पड़ा था। आमिर खान की सुपर हिट फिल्म 3 इडियट्स..की कहानी में भी लेखक राजकुमार हिरानी ने कुछ ट्विस्ट पैदा किया था अपनी कलम से इसलिए उन्होंने कहानी पर अपना एकाधिकार मान लिया था और लेखत चेतन भगत के क्रेडिट नहीं दिया था।

जिस पर लेखक चेतन भगत ने काफी हल्ला मचाया था। उन्होंने कहा था की फिल्म की कहानी उनके मशहूर नॉवेल 5 Point someone पर आधारित है.. जिसके कारण फिल्म की कहानी पर उनका एकाधिकार है।

खैर मामला काफी हाईलाइट हुआ था लेकिन बाद में फिल्म की टीम ने चेतन भगत के साथ समझौता कर लिया था। लेकिन इस बार तो सीधे-सीधे चेतन साहब के मुंह पर सलमान ने कहा कि आपकी कहानी मे मसाला नहीं है। इसलिए आप फिर से कलम चलाइये। जिसके कारण चेतन भगत फिर से किक पर अपनी कलम चला रहे हैं। किक को साजिद नाडियावाला बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X