शादी के 4 महीने बाद दिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, 'जान को था खतरा, ICU में है बेटा'
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा पिछले दिनों अपनी शादी और प्रेगनेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में थी। दिया मिर्ज़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए न्यूज़ शेयर की है कि वे दो महीने पहले माँ बन चुकी हैं। दिया मिर्ज़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फ़ोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बीते 14 मई को एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अव्यान रखा है।
बता दें कि दिया मिर्ज़ा ने शादी के 4 महीने बाद ही इस बच्चे को जन्म दिया है। दिया मिर्ज़ा ने इस साल 15 फ़रवरी को बिज़नेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। दिया मिर्ज़ा सोशल मीडिया खूब एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने बेटे की फ़ोटो शेयर की है।

इस फ़ोटो में दिया और उनके बेटे का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है। इसमें दिया ने अपने बेटे का हाथ पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही दिया मिर्ज़ा ने बताया कि पिछले दो महीने उनके लिए काफ़ी मुश्किल थे।
उन्होंने बताया कि प्रेगनेंसी में कुछ दिक़्क़तों के चलते अव्यान का जन्म तय समय से पहले हो गया। उन्होंने पोस्ट में डॉक्टर्स का शुक्रिया करते हुए कहा कि उन्होंने यह केस काफ़ी अच्छे से हैंडल किया और हम दोनों की ज़िंदगी बचा ली।

दिया मिर्जा ने बताई खुद की हालत कैसी है
दिया मिर्ज़ा ने इस पोस्ट में एलिज़ाबेथ स्टोन की लाइन को कोट करते हुए लिखा कि ...एक बच्चे को अपनी ज़िंदगी में लाने का मतलब होता है कि आपने ये तय कर लिया है कि आपका दिल अपके शरीर के बाहर घूम रहा है। दिया मिर्ज़ा लिखती हैं ये लाइन मेरे और वैभव पर एकदम सटीक बैठती हैं।

दिया मिर्जा के बेटे का नाम
दिया इस पोस्ट में आगे बताती है कि हमारी धड़कन हमारा बेटा अव्यान आज़ाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ। अव्यान तय समय से पहले दुनिया में आ गया तभी से नर्स और डॉक्टर आईसीयू में उसकी देखभाल कर रहे हैं।

दिया मिर्जा की प्रेग्नेंसी में कॉम्पलेक्शन्स
दिया मर्जा ने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी में कुछ कॉम्पलेक्शन आ गए थे, जिसके चलते उनकी जान को भी ख़तरा हो सकता था। लेकिन, वक़्त रहते डॉक्टर्स ने सी-सेक्शन के ज़रिए अव्यान की डिलीवरी करवाई और दोनों की जान बच गई।

बेटे ने मां दिया मिर्जा को क्या सीखाया
दिया इस पोस्ट में आगे लिखती हैं कि उन्होंने अव्यान से थोड़े से वक़्त में काफ़ी कुछ सीखा है जिसमें प्रमुख है कि हमें किसी भी परिस्थिति से डरना नहीं चाहिए। अव्यान जल्द ही घर आएगा। उसकी बड़ी बहन और ग्रैंड पेरैंट्स उसे गोद में खिलाने के लिए बेसब्री से इंतज़ार रहे हैं।

दिया मिर्जा का वर्कफ्रंट
दीया मिर्जा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म 'थप्पड़' में नजर आई थीं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू प्रमुख भूमिका में नज़र आई थी।इससे पहले दीया मिर्ज़ा संजय दत्त पर बनी बायोपिक फिल्म 'संजू' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दिया मिर्ज़ा ने मान्यता दत्त का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications











