श्रेयस तलपड़े 14 साल बाद बने पापा, सरोगेसी से घर मे शामिल होगा नया सदस्य
अभिनेता श्रेयस तलपड़े इन दिनो एक बार फिर से चर्चा में है और इस बार इसका कारण कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके जीवन मे किसी के आने का है। बता दें कि 14 साल पहले श्रेयस तलपड़े ने दीप्ति से शादी थी पर अभी तक उनके घर में किसी बेबी ने कदम नहीं रखा था। हाल ही मे खबर आई है कि अब जल्द ही दोनो माता-पिता बने है।
जी हां श्रेयस तलपड़े सरोगेसी से बच्चे के माता-पिता बने है। इस समय श्रेयस तलपड़े और दीप्ति हॉंगकॉग में छुट्टियां मना रहे है और खबर है कि वापस आते ही दोनो बच्चे का स्वागत करेंगें। इस बात को लेकर दोनो काफी ज्यादा खुश है और उस लम्हें का इंतजार कर रहे है।

बता दें कि श्रेयस तलपड़े और दीप्ति काफी सालों से एक साथ है और एक दूसरे से काफी अच्छी बॉडिंग रखते है। पता चला है कि उनका बेबी करीब 10 या 12 मई को उनके पास आ जाएगा और इसी चक्कर में दोनो हॉंगकॉंग से निकलने की तैयारी कर रहे है। इसके बारे में श्रेयस तलपड़े ने बताया था कि सरोगेसी वाली मां लेबर में है।
वो आते ही अपने बेबी गर्ल के पास जाएंगे। श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी इस बात को लेकर काफी ज्यादा खुश है और उस दिन के बारे में सोचकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है।
श्रेयस तलपड़े ने बताया कि जिस दिन वो भारत मे लैंड करेंगे वो सीधे अस्पताल ही पहुंचेंगे। श्रेयस तलपड़े कहते है कि उनको लगता है कि उन्होने अपनी जिंदगी का ये सबसे बड़ा और सबसे अच्छा फैसला लिया है।
अभिनेता और दीप्ति ने अपनी दिल की बात मीडिया से बात करते हुए रखी है। बता दे कि हाल ही में श्रेयस तलपड़े को फिल्म गोलमाल अगेन मे देखा गया था जो फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।
इस फिल्म ने 200 करोड़ा का बिजनेस भी किया था। फिल्म श्रेयस तलपड़े के अभिनय की काफी ज्यादा तारीफ की गई थी। श्रेयस तलपड़े के अलावा फिल्म अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, कुनाल खेमू, जॉनी लीवर जैसे स्टार्स नजर आए थे।
इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से ही है काफी ज्यादा लोगों को हंसाया था। फिल्म में श्रेयस तलपड़े ने एक हकले का रोल किया था।


Click it and Unblock the Notifications











