14 साल बाद फरदीन खान का कमबैक, रितेश देशमुख के साथ 'विस्फोट' में आएंगे नजर
अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान सालों बाद एक बार फिर से कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म का ऐलान हो चुका है। जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और फिटनेस के बाद फरदीन खान बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। संजय गुप्ता की आगानी फिल्म विस्फोट की घोषणा हो चुकी है जिसमें फरदीन के अलावा रितेश देशमुख भी लीड रोल में नजर आएंगे।
तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फरदीन खान, रितेश देशमुख और संजय गुप्ता अगली फिल्म के लिए साथ काम करने वाले हैं। 14 साल के बाद फरदीन खान बड़े पर्दे पर फिल्म विस्फोट से वापसी करेंगे। इस फिल्म को संजय गुप्ता प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जो कि सा 2012 में आई Venezuelan फिल्म का ऑफिशियल रिमेक होगा।

फरदीन खान की बात करें तो वह 14 साल पहले अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म हे बेबी में नजर आए। इसके बाद कई सालों तक वह गायब रहे। कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं जिसमें वह काफी बदले बदले दिखे थे। लेकिन अब फिर से वह फिट लुक में फिल्मों से वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं।
स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में फरदीन खान ने हाल में ही बताया था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतने साल के बाद इंडस्ट्री में फिर से वापस करेंगे। उन्होंने बताया कि आखिर वह क्यों इतने साल तक गायब थे। फरदीन ने कहा कि वह परिवार के चलते लंदन गए और फिर परिवार में बिजी हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











