..................... After 13 Years, Amitabh Bachchan And Jaya Bachchan Team Up For Leader - Hindi Filmibeat

13 साल बाद 'लीडर' में दिखेंगे रीयल आइडियल कपल जया-अमिताभ

जया-अमिताभ बॉलीवुड का वो नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। रीयल लाइफ का सक्सेसफूल यह कपल प्यार, त्याग, समर्पण औऱ कर्तव्य की जीती जागती तस्वीर है तभी तो लोग इन दोनों के नाम के आगे आदर्श शब्द लगाना नहीं भूलते हैं। इन दोनों को साथ देखना हमेशा ही सुखद होता है और यह सुखद अनुभव आप सभी को 13 साल बाद पर्द पर फिर से मिलने वाला है।

जानिये कैसे और क्यों हुई अमिताभ-जया की शादी?

खबर है कि अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन दीपक सावंत ने एक हिंदी फिल्म बनायी है जिसका नाम है 'लीडर'। पिछले बीस सालों से अमिताभ के मेकअपमैन की भूमिका निभा रहे दीपक सावंत ने पहली हिंदी फिल्म का निर्माण किया है इससे पहले उन्होंने दो भोजपुरी फिल्म बनायी थी जिसमें भी अमिताभ ही हीरो थे।

अमिताभ के लिए दीपक केवल उनके मेकअपमैन नहीं है बल्कि एक परिवार का हिस्सा है इसलिए उनके हर काम को अमिताभ बच्चन काफी तवज्जो देते हैं। दीपक की हर फिल्म में उनका होना अमिताभ के दिल में उनके प्रति स्नेह को बखूबी दर्शाता है।

फिलहाल जया-अमिताभ के दर्शकों के लिए यह एक अच्छी खबर है। आज से 13 साल पहले जया-अमिताभ को करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में साथ देखा गया था। फिल्म 'लीडर' का पोस्टर हॉल ही में अमिताभ के हाथों लांच हुआ है।

फिल्म में जया-अमिताभ फिल्म के हीरो के मां-बाप बने हैं। आदर्श उसूलों के साथ जीने वाले इस परिवार में मुसीबतें तब शुरू होती हैं जब उनकी मुलाकात एक 'लीडर' से होती है। फिलहाल फिल्म के लिए जया-अमिताभ दोनों बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में खलनायक की भूमिका गुलशन ग्रोवर ने निभायी है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/osj6v3KQQtc?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X