रानी के बाद आफताब ने भी की गुपचुप शादी जानिये किससे?

अभी डे़ढ़ महिने पहले खबर आयी की बॉलीवुड की रानी यानी कि रानी मुखर्जी ने अपने लांग टाइम प्रेमी आदित्य चोपड़ा से गुपचुप तरीके से इटली में शादी कर ली, जिसके बाद लोग इस गुपचुप शादी का कारण जानने के लिए बैचेन ही थे कि अब एक औऱ गुपचुप शादी की खबर से वो हैरान-परेशान हो गये हैं।

खबर आ रही है कि बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो में से एक रहे 'मस्त' फिल्म फेम अभिनेता आफताब शिवदसानी ने अपनी प्रेमिका निन दुसांज से गुपचुप शादी कर ली है और दोनों बिना किसी को बताये और मीडिया से बचते हुए हनीमून पर चले गये हैं।

Pics: अभिनेता आफताब शिवदसानी

मालूम हो कि आफताब की पहले प्रेमिका और अब बीवी बन चुकीं निन दुसांज ब्रिटिश-भारतीय मूल की हैं और हांगकांग में लॅग्जरी ब्रांड इंडस्ट्री के लिये बतौर कंसल्टेंट काम करती हैं। आफताब और उनकी मोहब्बत परवान तब चढ़ी जब वो साल 2012 में भारत आयीं , दोनों पहली बार अपने एक कॉमन फ्रेंड के घर पर मिले थे।

कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने परिवार वालों की मौजूदगी में ही सात फेरे लिए हैं और बिना किसी को बताये हनीमून पर चले गये हैं। खबर तो यह भी है कि दोनों साल के अंत में लोगों को अपने घर शादी की दावत देंगे। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आफताब और निन दुसांज दोनों की यह पहली ही शादी है और दोनों को लेकर कोई कंट्रोवर्सी भी नहीं है, ऐसे में दोनों ने अपनी शादी की बात क्यों छुपायी?फिलहाल तो जिसे भी यह खबर मिली, वो दोनों को जीवन की नई शुरूआत के लिए शुभकामनाएं ही दे रहा है।

मालूम हो कि 'मस्त' फिल्म से लोगों की नजर में चढ़ने वाले आफताब को लोग कसूर, फुटपाथ, मस्ती और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों के लिए याद करते हैं। बीच में कुछ गलत फिल्मों का चुनाव करने की वजह से आफताब का करियर थोड़ा सा गड़बड़ा गया था लेकिन पिछले साल आयी उनकी सुपरहिट फिल्म ग्रैंड मस्ती ने उनके करियर को नया जीवनदान दे दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X