..................... Aftab Shivdasani shows his support to Indian Cricket Team as fans trolling badly! ट्रोलिंग के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट में आए अफताब शिवदसानी - Hindi Filmibeat

ट्रोलिंग के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट में आए अफताब शिवदसानी, बोल डाली ये बात!

इस समय टी20 क्रिकेट विश्वकप चल रहा है और लगातार किसी ना किसी खबर को लेकर लोग बातें करते हैँ। लेकिन जिस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम प्रदर्शन कर रही है इसके बाद से लोग काफी चिंता में हैं। अपना पहला मैच पाकिस्तान से बुरी तरह हारने के बाद सभी उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड के साथ इंडिया शानदार क्रिकेट खेलेगा। लेकिन वहां भी हमें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से लोग भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार ट्रोल कर रहे हैं और विराट कोहली से कप्तानी छीनने की बात हो रही है।

लेकिन इस दौरान फिल्म अभिनेता आफताब शिवदसानी का एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में उन्होने भारतीय का सपोर्ट किया है। उन्होने लिखा.. ''हां, यह भारतीय टीम के लिए एक बुरा दौर है और पिछले दो मैचों ने उन्हें वस्तुतः बाहर कर दिया है।

aftab shivdasani, आफताब शिवदसानी

लेकिन अब यह पहले से कहीं अधिक है कि उन्हें हमारे समर्थन की आवश्यकता है। वे बिना प्रयास के वर्षों से शीर्ष पर नहीं हैं। चलो अब उनका परित्याग न करें। हम आपको और टीम इंडिया से प्यार करते हैं।''

आफताब के इस ट्वीट के बाद फैंस लगातार उनके टाइमलाइन पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा.. ''हम भारतीय टीम से प्यार करते हैं लेकिन थोड़ी तो मेहनत दिखनी चाहिए। हम हर हाल में टीम के साथ हैं।''

बता दें कि अभिनेता आफताब शिवदसानी काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन आने वाले समय में वो शानदार फिल्मों का हिस्सा बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X