आफताब जैसे कई हैं जिन्होंने चोरी-छुप्पे की शादी

आज एक बार फिर से किसी फिल्मी एक्टर की गुपचुप तरीके से शादी की खबर आयी है और उनका नाम है आफताब शिवदसानी। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी प्रेमिका निन दुसांज से गुपचुप शादी कर ली है और दोनों बिना किसी को बताये और मीडिया से बचते हुए हनीमून पर चले गये हैं।निन दुसांज ब्रिटीश-इंडियन हैं, जिनके साथ पिछले दो साल से आफताब प्रेम की पींगे बढ़ा रहे थे।

मालूम हो कि आफताब शिवदसानी को लोग एक हंसमुख अभिनेता कहते हैं, जिनकी कुछ फिल्मों ने कमाल का बिजनेस किया है, इसलिए इन्हें बॉलीवुड में कुछ अच्छे मौके मिले थे लेकिन कुछ गलत फैसलों की वजह से आफताब का करियर डगमगा गया। लंबे अरसे के बाद आफताब ने पिछले साल सफलता का स्वाद चखा लेकिन यह सफलता भी उनके लिए काफी नहीं हैं क्योंकि उनकी फिल्म ग्रैंड मस्ती ने भले ही सौ करोड़ कमाये हैं लेकिन यह एक मल्टीस्टार मूवी थी इसलिए अगर आफताब को अब भी बॉलीवुड में कदम जमाने हैं तो उन्हें एक बड़ी सोलो हिट देनी होगी, देखते हैं कि उनकी बीवी निन दुसांज उनके लिए कितनी लकी साबित होती है?

खैर दोनों ने अपनी शादी की खबर मीडिया से क्यों छुपायी यह तो वो ही दोनों जाने लेकिन ऐसा करने वाले वो अकेले नहीं हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे चर्चित अभिनेता और अभिनेत्री हैं जिनकी शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उन्होंने अचानक से शादी रचा कर लोगों को सरप्राइज की जगह शाकिंग इफेक्ट दे दिया है। इसलिए केवल आफताब से लोगों को शिकायत करना सही नहीं है।

आईये डालते हैं ऐसे ही हॉट कपल पर एक नजर जिन्होंने चोरी-छुप्पे रचाई शादी

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X