बाराती बनने को तैयार आफताब

चूंकि उनकी फिल्मों में अब दर्शकों को कोई दिलचस्पी नहीं रह गयी। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक से बढ़ कर एक कॉमेडी के कलाकार शामिल हैं। ओम पुरी, राजपाल यादव, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा। विजय राज, शक्ति कपूर और नीरज वोरा जैसे कलाकार हैं। फिल्म में आफताब के साथ निशा कोठारी हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले निशा राम गोपाल वर्मा की फिल्में में नजर आती रही हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिल्म के हाल में जारी किये गये प्रोमो को जर्बदस्त रिस्पांस मिला है। फिल्म में श्वेता तिवारी और मल्लिका शेरावत के गाने भी हैं। इस गाने में मल्लिका शालू बनी हैं। अब देखना यह है कि जितनी भीड़ इस फिल्म में इकट्ठी हुई है।
दर्शकों को यह फिल्म पसंद आती भी है या नहीं। हलांकि श्वेता तिवारी के आयटम की चर्चा बी टाउन में हो रही है। हो सकता है इसके भरोसे उन सभी कलाकारों की जिंदगी संवर जाये, जो इन दिनों लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं। संजय मिश्रा के अलावा सारे हास्य कलाकार इन दिनों दर्शकों की पसंद की फेहरिस्त में शामिल नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











