'मिस्टर इंडिया' बनना चाहते हैं आफताब
सन् 1987 में आई सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया में बाल कलाकार की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता आफताब शिवदासानी मिस्टर इंडिया की भूमिका निभाने का सपना संजोए हुए है। आफताब कहा है कि वह 'मिस्टर इंडिया' के रीमेक में अभिनय करना चाहते हैं।
फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में आफताब बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। उन्होंने कहा, "एक ऐसा किरदार है जिसे मैं अपने करियर में निभाना चाहता हूं और वह है अनिल कपूर द्वारा मिस्टर इंडिया में निभाया गया किरदार। यह एक महान फिल्म का महान किरदार है।"
हाल ही में खबर आई थी कि फिल्मकार शेखर कपूर 'मिस्टर इंडिया' का रीमेक बनाना चाहते हैं, जिसके बाद आफताब ने अपनी यह इच्छा व्यक्त की।
aftab shivdasani anil kapoor अनिल कपूर आफताब शिवदसानी मिस्टर इंडिया शेखर कपूर mr india shekhar kapoor


Click it and Unblock the Notifications