Rayvanny In India: अफ्रीकन सुपरस्टार Rayvanny का दिल्ली में बवाल, लोगों ने मुंह में लगा दी आग!

Rayvanny In India

Rayvanny In India: अफ्रीकन सुपरस्टार ने दिल्ली में आकर बवाल मचा दिया है। अफ्रीका के सुपरस्टार Rayvanny पहली बार भारत में आए हैं और दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका बेहद जबरदस्त स्वागत हुआ है। Rayvanny की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस की भीड़ जुटी दिखाई दी साथ ही उनके पहुंचे ही हर किसी ने अपने अंदाज में Rayvanny के लिए प्यार जाहिर किया।

Rayvanny के इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि Rayvanny इस दौरान अपने फैंस और पैपराजी के साथ खूब पोज देते और सेल्फी क्लिक कराते दिखाई दिए। जिस अंदाज में Rayvanny ने इतने सारे फैंस को खुश किया उसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफें हो रही हैं और लोग उनकी तुलना हाल ही में अंबानी प्री वेडिंग बैश में शिरकत करने आई रिहाना से भी कर रहे हैं।

इसके साथ ही आपको बता दें कि Rayvanny के हेयरस्टाइल के सबसे ज्यादा चर्चे हो रहे हैं। जहां अफ्रीकन लोगों के ये एक्सपेरिमेंट फैशन का हिस्सा है तो वहीं भारत में इसे अतरंगी करार दिया जा रहा है। इसके साथ ही तमाम लोग Rayvanny के इस हेयरस्टाइल की खूब हंसी भी उड़ा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ और वीडियो में वो इंडियन फूड को भी इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। सबसे मजेदार वो रहा जब Rayvanny ने फायर पान खाया।

बता दें कि Rayvanny का सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो वो अपने इस लुक को खुलकर फ्लॉन्ट करते हैं और कई फोटोशूट भी कराए हुए हैं। Rayvanny एक तंजानिया संगीतकार और रिकॉर्डिंग स्टार हैं, जिन्हें जुलाई 2022 तक डब्ल्यूसीबी वासाफी रिकॉर्ड लेबल के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया गया था।

Read more about: rayvanny bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X