..................... Afghanistan crisis updates hema malini recalls shooting days of her film dharmatma। अफगानिस्तान संकट के बीच हेमा मालिनी ने धर्मात्मा की शूटिंग के दिनों को किया याद - Hindi Filmibeat

हेमा मालिनी ने अफगानिस्तान में शूटिंग के दिनों को किया याद, बोलीं- तालिबानी दिख रहे थे, प्याज-रोटी खाई थी

By Filmibeat Desk

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के बाद वहां के लोगों को लेकर गंभीर माहौल है। अफगानिस्तान के खराब हालात के बीच हिंदी सिनेमा का वो समय भी याद किया जा रहा है जब बॅालीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग अफगानिस्तान में की गई है। अभिषेक बच्चन की खुदा गवाह की शूटिंग के साथ अफगानिस्तान में हेमा मालिनी की फिल्म धर्मात्मा भी वहीं पर शूटिंग हुई थी।

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी अफगानिस्तान ने खराब हालातों को लेकर अपना दुख जाहिर किया है। इसके साथ ही हेना मालिनी ने अफगानिस्तान में अपने शूटिंग के दिनों को भी याद किया है। हेमा मालिनी ने साल 1974 में फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग अफगानिस्तान में काबुल में की थी।

Hema Malini

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने अफगानिस्तान में अपने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा है कि यह जो हो रहा है उसे देखकर और देश से भागने की कोशिश करने वाले लोगों को देखकर दुख होता है। एयरपोर्ट पर पागल भीड़ देखना हैरानी हुई।

हेमा मालिनी ने धर्मात्मा की शूटिंग का जिक्र किया

हेमा मालिनी ने धर्मात्मा की शूटिंग का जिक्र किया

हेमा मालिनी ने धर्मात्मा की शूटिंग का जिक्र करके कहा है कि मैं जिस काबुल को जानती थी वो काफी सुंदर था। वहां पर मेरा अनुभव अच्छा था। मुझे याद है कि हम काबुल हवाई अड्डे पर उतरे थे। जो उस वक्त मुंबई हवाई अड्डे जितना छोटा था। हम एक करीब के होटल में ठहरे थे। इसके बाद अपनी शूटिंग के लिए हमने बामियान और बंद-ए-अमीर जैसी जगहों पर निकले।

तालिबानियों को देखा है-हेमा मालिनी

तालिबानियों को देखा है-हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने आगे कहा कि वापस आते समय हमने लंबे कुर्तों और दाढ़ी वाले लोगों को देखा जो तालिबानियों की तरह दिखते थे। उस दौरान अफगानिस्तान में रूसी भी एक ताकत थी। हेमा मालिनी ने अफगानिस्तान में अपने सफर को याद करते हुए कहा कि उस समय कोई परेशानी नहीं थी। ये पूरी तरह से शांतिपूर्ण था। फिरोज खान ने इस पूरी यात्रा का इंतजाम किया था। ये एक व्यवस्थित शूटिंग थी। उस वक्त मेरे साथ मेरे पिता था।

हेमा मालिनी ने बताया- प्याज और रोटी खाई

हेमा मालिनी ने बताया- प्याज और रोटी खाई

हेमा मालिनी ने बताया कि मेरे पिता इसे लेकर काफी उत्साहित थे। पिता ने मुझसे कहा था कि हम लोगों ने यह सभी इतिहास में पढ़ा है। हेमा मालिनी ने आगे कहा कि हम काफी भूखे थे। हम एक ढाबे में रुके। हम शाकाहारी थे। इस वजह से हम रोटी अपने साथ लेकर गए थे। हमने रोटी प्याज के साथ खाई थी। मैंने फिर से वहां पर लंबे कुर्तों और दाढ़ी वाले लोगों को देखा। वो सभी काफी डरावने लगे थे। वे सबसे अधिक काबुलीवाला लग रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X