अमिताभ बच्चन ने 'अफगानिस्तान' में युद्ध के बीच की शूटिंग, डर गईं थीं श्रीदेवी, लोगों ने खाई लाठियां !
अफगानिस्तान के संकट के बाद वहां पर लोगों में खौफ हो गया था। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के लोग देश छोड़कर किसी भी हालात में भागना चाहते हैं। अफगानिस्तान संकट को लेकर दुनिया में माहौल गंभीर है। इस बीच वो समय भी याद किया जा रहा है जब हिंदी फिल्मों की शूटिंग अफगानिस्तान में हुआ करती थीं।
अफगानिस्तान में सबसे यादगार किसी फिल्म की शूटिंग हुई है तो वह अमिताभ बच्चन की खुदा गवाह फिल्म रही है। साल 1992 में अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ पर खुदा गवाह की शूटिंग हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार अफगानिस्तान में अमिताभ बच्चन की फैंस की संख्या सबसे अधिक है। 2013 में अमिताभ बच्चन ने इसे लेकर एक इंटरव्यू दिया था। जो कि आज अफगानिस्तान के संकट के बीच फिर से ताजा हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि कितना खतरनाक था, अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी के लिए खुदा गवाह की शूटिंग करना।

अमिताभ बच्चन के लिए छोड़ा घर
अमिताभ बच्चन ने उन दिनों को याद करते हुए कहा था कि सोवियत संंघ ने कुछ समय पहले ही नजीबुल्लाह अहमदजई को सत्ता दी थीं जो हिंदी फिल्मों के फैन थें। उनसे हमारी मुलाकात हुई। हमें सम्मान दिया गया। लोगों ने वहां पर हमारे लिए अपने मकान छोड़ दिए थे। हम होटल में नहीं रहे थे। वहां के लोग छोटे मकान में शिफ्ट हो गए। रिपोर्ट अनुसार तत्कालीन राष्टपति नजीबुल्लाह की बेटी ने अपने पिता से गुजारिश थी कि मुजाहिदीन से एक दिन के लिए लड़ाई रोकने के लिए कहा था।

डर गईं थीं श्रीदेवी- तेजी बच्चन, अमिताभ ने की शूटिंग
इसके बाद ये राष्टपति ने मुजाहिदीन ने कहा था कि अमिताभ बच्चन जैसा स्टार भारत से अफगानिस्तान आता है तो लड़ाई बंद रहने पर वो पूरा शहर घूम पायेंगे। बच्ची हमारी ऐसा चाहती है। बता दें कि अफगानिस्तान में रहकर अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी के साथ पूरी टीम ने एक महीने शूटिंग की थी। अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन के साथ श्रीदेवी की मां को भी अपने बच्चों के लिए शूटिंग के वक्त काफी परेशान रहा करती थीं। श्रीदेवी इतना डर गई थीं, उन्होंने अफगानिस्तान जाकर शूटिंग करने से इंकार कर दिया था। श्रीदेवी के लिए नेपाल, राजस्थान और मुंबई में सेट लगाया गया।

सुरक्षा कर्मियों की लाठी खाई, एयरफोर्स को मिली सुरक्षा
यहां तक कि तेजी बच्चन ने ये भी कहा था कि अमिताभ बच्चन को कुछ नहीं होना चाहिए था।ये भी बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन की एक झलक देखने के लिए शूटिंग पर भारी भीड़ उमड़ गई थी। शूटिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों की लाठी तक खाने के लिए लोग वहां पर मौजूद थें। ताकि अमिताभ बच्चन की एक झलक देख पाएं। यहां तक काफी बड़ी संख्या में फोर्स अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में लगाई गई थी। खुदा गवाह को अफगानिस्तान में रिलीज के बाद सबसे अधिक देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











