#Review: ऐ दिल है मुश्कल टीज़र, हर चीज़ 5 स्टार!

आखिरकार करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का टीज़र रिलीज़ हो ही गया। और यकीन मानिए ये हर लिहाज़ से एक बेहतरीन टीज़र था। जो आपको बस चिढ़ा कर रहा जाएगा, थोड़ा और देखने के लिए बेसब्र कर दे, दीवाली तक आपका इंतज़ार मुश्किल कर दे।

और यही कारण है कि 1 दिन पहले तक हम फिल्म से काफी कम उम्मीदें रख रहे थे लेकिन दीवाली पर रिलीज़ होने वाली ये फिल्म अभी से सोने की तरह चमक रही है।

Ae Dil Hai Mushkil

पहली झलक में इतना संतुलन था जो आजकल डायरेक्टर फिल्म के टीज़र में नहीं बना पाते। इस टीज़र में हर चीज़ का बैलेंस था - कहानी, किरदार, म्यूज़िक और सबसे ज़रूरी बात - फिल्म का थीम।
[#DhyaanSe: रात में आप सोते रह गए और बॉलीवुड में तीन धमाके हो गए!]

और यही कारण है कि करण जौहर की फिल्म के इस टीज़र ने फैन्स को एक शानदार 5 स्टार फिल्म का वादा किया है। फिल्म का टाइटल लिया गया है मशहूर गाने ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां से।
लेकिन उस गाने का फिल्म से कोई लेना देना नहीं है। और लेना देना से याद आया कि फिल्म का कभी अलविदा ना कहना से भी कोई लेना देना नहीं है।

जानिए इस शानदार टीज़र में दिखा ऐसा क्या, कि आप भी हो जाएंगे ऐ दिल है मुश्किल के लिए बेसब्र -

पहला सीन - वेलकम बैक रणबीर कपूर
रणबीर कपूर इस पूरे टीज़र की जान हैं और इस बात से हम जितने खुश हैं उतना ही शायद हर बॉलीवुड फैन होगा। पहला सीन और रणबीर कपूर पर पूरा फोकस, ये सीन शायद इस पूरे डेढ़ मिनट के टीज़र का बेस्ट सीन है।

गाना
फिल्म का पहला ही गाना जो कि फिल्म का टाईटल ट्रैक भी है, ज़बर्दस्त है। म्यूज़िक प्रीतम ने दिया है और आवाज़ अरिजित ने। लेकिन इसे चमकाता है रणबीर की अदाकारी।

आंखों से बातें
इस टीज़र में फिल्म के हर किरदार ने आंखों से बाते की हैं। जहां रणबीर की आंखों दुख आपको खटकेगा, वहीं ऐश्वर्या राय की आंखों का खालीपन उनके बारे में जानने के लिए मजबूर करता है। वहीं अनुष्का की आंखों में मायूसी और फवाद खान की आंखों की उम्मीद फिल्म का ज़बर्दस्त पॉइंट है। कुल मिलाकर पूरे टीज़र में सबकी आंखों पर गौर ज़रूर करिएगा।

रोमांस
ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर रोमांस करते हुए अच्छे नहीं लगेंगे, ये डाउट हमें भी था। लेकिन करण जौहर के लिए ज़ोरदार तालियां कि वो स्क्रीन पर कुछ भी अजीब लगने नहीं देते। खासतौर से इन दोनों का रोमांस।


केमिस्ट्री
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री फिल्म में बहुत ही अच्छी दिख रही है। उनकी दोस्ती, उनका प्यार, उनका गुस्सा सब कुछ इस डेढ़ मिनट में दिख गया है।

फिल्म का एक डायलॉग
पूरे टीज़र में बस फिल्म का एक डायलॉग है जो फिल्म की पूरी थीम को साफ कर देता है। और ये डायलॉग एक तरफा इश्क की तरफ इशारा करता है। हालांकि इस एक तरफा इश्क की वजह से कई रिश्तों को सूली पर चढ़ना पड़ेगा, ये भी साफ है।

28 अक्टूबर की बुकिंग
हालांकि फिल्म अजय देवगन की शिवाय के साथ क्लैश हो रही है लेकिन अगर आप बॉलीवुड रोमांस के ज़बर्दस्त फैन हैं तो वो करण जौहर से बेहतर कोई स्क्रीन पर नहीं दिखा सकता। हमें तो अब बस 28 अक्टूबर का ही इंतज़ार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X