#DhyaanSe: रात में आप सोते रह गए और बॉलीवुड में तीन धमाके हो गए!

अगर आप बॉलीवुड फैन हैं तो ये खबर आपको देर से मिलने का दुख ज़रूर होगा, जैसा कि हमें हुआ। कल रात आप लोग जब खा पीकर सो गए तो बॉलीवुड में तीन धमाके हुए और क्या धमाके हुए जनाब कि दिल खुश हो गया जाएगा।

धमाकों का नाम था रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा। तीनों एक साथ ऐ दिल है मुश्किल नाम की फिल्म में आ रहे हैं, ये तो आपको पता ही है और फिल्म का टीज़र आया आज।

Ae Dil Hai Mushkil official poster

लेकिन रात में करण जौहर, जो फिल्म के डायरेक्टर हैं, उन्होंने दे डाला सरप्राइज़ और रिलीज़ किए फिल्म के तीन पोस्टर। बस दिल किया देखते जाओ!
[ऐ दिल है मुश्किल TEASER: जानिए यहां - दो खान, एक कपूर, एक बच्चन और लंबी सी लिस्ट]

आपका भी यही दिल करेगा, फिल्म की कास्ट इतनी खूबसूरत जो लग रही है। फिल्म के तीन पोस्टर हैं। पहले में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर का रोमांस था और अनुष्का थोड़ी दूर।

दूसरे में केवल रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की शानदार केमिस्ट्री दिखाई दे रही थी।

और तीसरे पोस्टर में दोनों चीज़ें थीं - रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री और रणबीर कपूर - ऐश्वर्या राय का रोमांस।


गौरतलब है कि अब तक फिल्म के बारे में किसी को ज़्यादा कुछ नहीं पता है। हालांकि कयास है कि ये 60 के दशक में बनी ऋषि कपूर की फिल्म दूसरा आदमी का रीमेक है।

फिल्म में स्टारकास्ट की लिस्ट लंबी है - रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय, फवाद खान हैं। वहीं फिल्म में शाहरूख खान भी एक छोटे से कैमियो में नज़र आने वाले हैं।

फिल्म की एक तस्वीर पहले ही लीक हुई थी जहां रणबीर कपूर और फवाद खान अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आ रहे थे। बाकी फिल्म लंदन और यूरोप के कुछ और हिस्सों में शूट की गई थी।

वहीं अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर करण जौहर ने उनका ये लुक फिल्म से रिलीज़ किया था और उनके फैन्स को तोहफे के रूप में दिया था। फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X