DETAILS: ये है ऐश - सैफ की 'ऐ दिल है मुश्किल' की कहानी!
[बॉलीवुड समाचार] करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और फिल्म की कहानी के बार में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल अगर गपशप गली की मानें तो फिल्म लव स्टोरी नहीं बल्कि हेट स्टोरी होगी। मतलब शादी में आ रही दिक्कतों की कहानी और शादीशुदा कपल होंगे सैफ अली खान और ऐश्वर्या राय।
वहीं रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा दूसरे कपल होंगे। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म की कहानी ऋषि कपूर स्टारर दूसरा आदमी से इंस्पायर्ड हैं जहां राखी ने एक कामकाजी महिला की भूमिका निभाई थी जिसे अपने से कम उम्र के आदमी से प्यार हो जाता है।
[तो अगले ऋतिक रोशन बनना चाहते हैं रणबीर कपूर!]
ऐ दिल है मुश्किल भी इसी प्लॉट पर होगी और प्यार - शादी के गहरे साईड इफेक्ट्स दिखाएगी। अब देखना ये है कि एक्सट्रा मैरिटल अफेयर वाली ये कहानी दर्शकों को लुभा पाएगी या नहीं।
[JODI ALERT: शाहरूख-सलमान-ऋतिक को टक्कर दे पाएंगी ऐश्वर्या राय]


Click it and Unblock the Notifications

