विवादों में आई अक्षय की जॉली एलएलबी 2..टाइटल से 'LLB' हटाने की मांग
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 के नाम के खिलाफ एक वकील ने कोर्ट में याचिका दायर की है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'जौली एलएलबी 2' अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और फिल्म अपने नाम के चलते विवादों में घिरती नज़र आ रही है। मुंबई के वकील ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई है। खबर के मुताबिक हाई कोर्ट में वकील अजय कुमार एस वाघमारे ने फिल्म के नाम के खिलाफ एक पिटीशन दायर की है।

इस पिटीशन में वकील ने फिल्म के नाम से 'एलएलबी' शब्द हटाने की बात की है। उनका कहना है कि इससे भारतीय कानूनी पेशे की प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म में अक्षय कुमार वकील हैं जो कोर्ट में नाचते गाते दिखाई देते हैं इससे ये साबित होता है कि वो न्यायिक पेशे का सम्मान नहीं करते हैं।
Celeb REVIEW: दमदार है ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. तोड़ेगी रिकॉर्ड्स.. FINAL
इसी के चलते वकील ने फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो को को सोशल मीडिया से हटाने की मांग की है। वकील की इस पिटीशन पर सुनवाई 24 जनवरी को होनी है। आपको बता दें कि ये फिल्म जॉली एलएलबी का सीक्वल है। इसके पहले पार्ट में अरशद वारसी लीड रोल में थे। बहरहाल, अाप देखें इस फिल्म के गाने की कुछ तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications