साजिद नाडियाडवाला का मास्टर स्ट्रोक, बुर्ज खलीफा से करवा दिया चंदू चैंपियन की एडवांस बुकिंग का ऐलान

साजिद नाडियाडवाला इंडियन सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं। अपनी शानदार विजन और ग्लोबल अप्रोच के साथ, वह लगातार इंडस्ट्री में टॉप टेलेंटस के साथ जबरदस्त कहानियाँ पेश करते आ रहे हैं।
अपनी शानदार फिल्मोग्राफी में प्रोड्यूसर एक और बड़ी फिल्म जोड़ने जा रहे हैं। अपने प्रोजेक्ट चंदू चैंपियन के साथ फिल्म मेकर एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कहानी कहने की गारंटी देते नजर आ रहे हैं।
प्रोड्यूसर ने 14 जून 2024 को रिलीज होने से पहले, सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू करके इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब इंडियन सिनेमा में किसी ने ऐसा किया है।
"चंदू चैंपियन" में साजिद नाडियाडवाला डायरेक्टर कबीर खान और सुपरस्टार कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रहे हैं। इन दो बेहतरीन टेलेंट्स को एक साथ लाकर साजिद ने यह साबित कर दिया है कि वे एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जिन पर आप किसी प्रोजेक्ट के लिए बेहतरीन टेलेंट को साथ लाने के लिए भरोसा कर सकते हैं।
उन्होंने साबित कर दिया है कि वे "चंदू चैंपियन" जैसे प्रोजेक्ट को संभाल सकते हैं, जिसके लिए सही प्रेजेंटेशन की जरूरत होती है। साजिद ने बार-बार सही टैलेंट का सिलेक्शन करने, उन्हें सही प्रोजेक्ट के साथ जोड़ने और उन्हें वह मौका देने में अपनी कुशलता दिखाई है जिसके वे हकदार हैं।
उन्होंने कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स की सबसे बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, जिससे प्रतिभा और क्षमता को पहचानने वाले एक प्रोड्यूसर के रूप में उनकी जगह मजबूत हुई है।
एग्जांपल के तौर पर उन्होंने, छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत की सबसे बड़ी फिल्म), जुड़वा 2 (वरुण धवन की सबसे बड़ी फिल्म), तमाशा (इम्तियाज अली की सबसे बड़ी फिल्म), हाउसफुल फ्रेंचाइजी (अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी), बागी 2 (टाइगर श्रॉफ की सबसे बड़ी सोलो फिल्म), और अब चंदू चैंपियन, जो कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है।
साजिद हमेशा एक प्रोड्यूसर के रूप में एक्टर्स के साथ मिलकर काम करते हैं। वह उनके टेलेंट का पूरा समर्थन करते हैं, उन्हें चमकने देते हैं जबकि वह पर्दे के पीछे की चीजों को संभालते हैं। वह एक मास्टर प्लानर की तरह हैं, न सिर्फ फिल्म को फंड करते हैं बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए प्रमोशन प्लान भी बनाते हैं कि फिल्म को अटेंशन कैसे मिले और लोग इसे देखने के लिए कैसे और ज्यादा उत्साहित हों।
फिलहाल, दर्शक साजिद नाडियाडवाला की फिल्म "चंदू चैंपियन" का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है और प्रोड्यूसर 14 जून, 2024 को बड़े पर्दे पर फिल्म के आने पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications