सेक्स कॉमेडी 'मस्तीजादे' में सेक्सी हसीना सन्नी
हेडलाइन पढ़कर चौंक गये ना आप.. लेकिन दोस्तों सच्चाई यही है..आपकी चहेती बेबीडॉल सन्नी लियोन भले ही आज पोर्न फिल्मों से काफी दूर हैं लेकिन उनकी पोर्न इमेज उनके साथ साये की तरह है तभी तो उन्हें वयस्क किरदारों के लिए चुना जा रहा है लेकिन आप लोग परेशान ना हों.. सन्नी लियोन को बॉलीवुड में अपनी मर्यादा पता है इसलिए वो एक दायरे तक ही अपने पैर फैला रही हैं।
प्रीतीश नंदी कम्यूनिकेशन की फिल्म 'मस्तीजादे' सन्नी लियोन को ऑफर हुई है
खबर है कि फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' की सफलता के बाद उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्मों की लाइन लग गयी है लेकिन सन्नी सबको हां नहीं बोल रही हैं। ऐसा सुनने में आया है कि प्रीतीश नंदी कम्यूनिकेशन की फिल्म 'मस्तीजादे' सन्नी लियोन को ऑफर हुई है जो कि सेक्स कॉमेडी वाली फिल्म हैं। जिसमें काफी दोअर्थी संवाद और बोल्ड सीन होंगे लेकिन कॉमेडी की चाशनी में लिपटे हुए।
Pics: सही में यार.. काफी हॉट है सन्नी लियोन
सन्नी लियोन ने फिलहाल 'मस्तीजादे' के लिए हां बोल दिया है। सन्नी लियोन का फिल्म में एक गाना है जिसके बोल हैं 'लैला लेले'। फिलहाल जोर-शोर से सन्नी लियोन फिल्म के लिए घर में होमवर्क कर रही हैं। मालूम हो कि पिछले साल 'ग्रैंड मस्ती' जैसी एडल्ट कॉमेडी ने बॉक्सऑफिस पर सौ करोड़ की कमाई की थी देखते हैं सन्नी लियोन की एडल्ट कॉमेडी को कितने दर्शक मिलते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
