सन्नी लियोन को नवरात्रि गिफ्ट, मिली 5 करोड़ की फिल्में
लगता है कि नवरात्रि का त्यौहार सन्नी लियोन के लिए काफी खुशी लेकर आया है तभी तो खबर आयी है कि सन्नी लियोन को एक नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्में मिली हैं वो भी पांच-पांच करोड़ की। अंदर की खबर रखने वालों की ओर से कहा जा रहा है कि सन्नी लियोन ने अलंबरा इंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्मों का एग्रीमेंट साइन किया है। यह तीनों ही फिल्में पांच करोड़ रूपये की हैं। पहली फिल्म की शूटिंग 2013 से शुरू करेंगी। लेकिन फिल्म की विषय क्या है और इसकी स्टार-कास्ट क्या है इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
इससे पहले पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म2 से सन्नी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था फिल्म फ्लाप हो गयी थी। इसके बाद सन्नी एकता कपूर की रागिनी एमएमएस-2 में काम कर रही है। सन्नी के तीन फिल्मों में काम करने की अधिकारिक घोषणा अंलबरा एंटरटेनमेंट ने की जिसने हाल ही में रामगोपाल वर्मा की भूत रिटर्न्स बनायी है।पिछले दिनों सन्नी ने जोरदार ऐलान किया था कि वो फैमिली फिल्में करना चाहती हैं इसलिए वो सोच-समझकर फिल्में साइन कर रही हैं देखते हैं कि पांच करोड़ बजट वाली फिल्में फैमिली है या जिस्म 2 जैसी ए कार्डेड। फिलहाल तो फिल्म का चार्ज देखकर तो लग रहा है कि सन्नी पर लोग पैसे लगाने को तैयार हैं।
जरुर देखें: सेक्सी सन्नी की हॉट सवारी


Click it and Unblock the Notifications
