..................... Adult star Sunny Leone shoots item number for 'DK', Fans Happy - Hindi Filmibeat

4 बोतल वोडका के बाद 'सेशम्मा सेशम्मा' कर रहीं हैं सन्नी लियोन

बॉलीवुड की हॉट-चार्मिंग ब्यूटी सन्नी लियोन की डिमांड केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टॉलीवुड और कॉलीवुड में भी है.. इसलिए तो मैडम सन्नी मुंहमांगे दाम में कन्नड़ फिल्मों में आयटम नंबर करने को तैयार हो गईं हैं। बीते जमाने की एडल्ट अदाकारा सन्नी लियोन इन दिनों कन्नड़ फिल्म 'डी.के.' की शूटिंग कर रही है जिसकी शूटिंग इन दिनों सिलिकॉन वैली सिटी यानी कि बैंगलोर में हो रही है।

'सेशम्मा सेशम्मा' नाम का आयटम नंबर कर रही हैं सन्नी लियोन

सन्नी लियोन का यह हॉट आयटम नंबर काफी धमाल मचाने वाला है ऐसा कहना है कन्नड़ फिल्म 'डी.के.' के निर्माणकर्ता का। सन्नी के इस हॉट आयटम सांग के बोल हैं 'सेशम्मा सेशम्मा'।

जहां अंदर की खबर रखने वालों ने कहा है कि सन्नी लियोन का यह आयटम नंबर काफी सेक्सी है तो वहीं फिल्म के निर्माता का कहना है कि यह एक लोक गीत है, जिसे सन्नी लियोन ने अपने कातिलाना ठुमकों से सजाया है।

शाहरूख के नक्शे कदम पर सन्नी, 'करंट थीगा' में करेंगी लुंगी डांस

आपको बता दें कि उदय प्रकाश द्वारा निर्देशित 'डी.के.' में प्रेम मुख्य भूमिका में हैं। सन्नी लियोन ने पिछले साल शूट आउट लोखंडवाला फिल्म से आयटम नंबर की शुरूआत की थी। देखते ही देखते हैं वो आयटम नंबर के लिए नंबर वन पसंद बन गईं। हाल ही में हेटस्टोरी 2 में भी सन्नी लियोन ने पिंक लिप्स नाम का आयटम सांग किया था।

इसके अलावा सन्नी लियोन ने तमिल फिल्म 'वडाकरी' में आयटम नंबर किया था। यही नहीं सन्नी लियोन आगामी तेलुगू फिल्म 'करंट थीगा' में भी आइटम नंबर करने जा रही हैं जो कि हनी सिंह के हिट नंबर लुंगी डांस से प्रभावित है।

आईये डालते हैं एक नजर सन्नी लियोन के मादक हुस्न पर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X