एडल्ट स्टार सन्नी लियोन को अब मां बनने की चाहत, बच्चे की दरकार
एडल्ट स्टार सन्नी लियोन के जलवा इन दिनों बॉलीवुड में सिर चढ़कर बोल रहा है , जहां बड़े-बड़े बैनर सन्नी को साइन करने में हिचकिचा नहीं रहे हैं वहीं दूसरी ओर सन्नी लियोन अब पूरी तरह से मुंबई में बसने को तैयार हैं। सन्नी मायानगरी में मकान खोज रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सन्नी लियोन ने अपने फैमिली को लेकर भी एक खुलासा किया है। सन्नी ने कहा कि वह और उनके पति डेनियल वीबर अब अपना परिवार बढ़ाने को सोच रहे हैं।
सन्नी ने कहा कि वह औऱ उनके पति फैमिली की प्लानिंग कर रहे हैं, सन्नी का कहना है कि उन्हें लगता है कि अब उन्हें मां बन जाना चाहिए क्योंकि यही सही समय है।
खैर सन्नी कि प्लानिंग कब पूरी होती है इस बारे में तो बाद में पता चलेगा लेकिन इतना तय है कि सन्नी लियोन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं।
महज तीन दिन में तीन लाख विजीटर पाने वाले इस फिल्म के प्रोमो में सन्नी लियोन काफी हॉट लग रही हैं। रागिनी एमएमएस 2 एक लेस्बियन रिलेशनशिप पर आधारित हॉरर फिल्म है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरो पर हैं।
फिल्म में सन्नी एक बॉलीवुड नायिका का किरदार निभा रही है जिसके लिए उन्होंने किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications