अब साउथ की फिल्मों में सन्नी लियोन करेंगी आयटम नंबर
कहा जा रहा है कि सन्नी लियोन का यह आयटम नंबर बहुत सारा हॉट होने वाला है। वैसे आपको बता दें कि पोर्न स्टार के नाम से विख्यात सन्नी लियोन आज बड़े बैनरों की पसंद हैं। साउथ के बड़े बैनर जहां सन्नी को साइन करने के लिए होड़ मचाये हुए हं वहीं दूसरी ओर डिज्नी यूटीवी ने अपनी फिल्म के लिए साइन किया है।
गौरतलब है कि भट्ट कैंप की प्लाप फिल्म जिस्म 2 से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली पोर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 और देवांग ढलोकिया की फिल्म टीना एंड लोलो में काम कर रही हैं।
सन्नी को लगातार बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं जिसके पीछे निसंदेह सन्नी कि बेबाकी और बिंदासपन है। फिलहाल सन्नी अपने साइन किेये प्रोजेक्ट को अंजाम तक पहुंचाने में तत्पर हैं, देखते हैं फिल्मी दर्शक सन्नी को स्वीकारते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
