'जैकपॉट' के बाद लोग मुझे एडल्ट स्टार कहना बंद कर देंगे: सन्नी लियोन
यह सिर्फ मेरे आकर्षक दिखने के बारे में नहीं है। आशा है कि दर्शकों को मेरा एक अलग पहलू देखने को मिलेगा, जहां मेरा अभिनय ज्यादा सराहा जाएगा।"
सन्नी ने खुद माना कि जैकपाट में उनका केवल फिल्म जिस्म की तरह सुंदर और सेक्सी काया ही नहीं दिखेगी बल्कि इस फिल्म में लोग उन्हे एक परफेक्ट अदाकारा भी मानेंगे।
उन्होंने कहा, "आशा करती हूं कि ऐसा हो। उम्मीद है कि जब लोग फिल्म देखें तो जानें कि मैंने कड़ी मेहनत की है।'जैकपॉट' के बाद लोग मुझे एडल्ट स्टार कहना बंद कर देगे"
कैजाद गुस्ताद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी के नायक अभिनेता-फिल्मनिर्माता सचिन जोशी हैं। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होनी है। इसमें दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी हैं, सन्नी ने वर्ष 2012 की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
भारत की धरती पर बिग बॉस 4 के जरिये कदम रखने वाली अभिनेत्री सन्नी लियोन बहुत जल्द अपनी फिल्म 'जैकपॉट' का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस सीजन 7 में भी प्रमोशन के लिेए दिख सकती हैं।
सन्नी लियोन ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म जैकपॉट एक पारिवारिक फिल्म हैं जिसमें कुछ भी वल्गर नहीं है। 32 वर्षीया अभिनेत्री ने फिल्म में कुछ बोल्ड दृश्य दिए हैं। उसने कहा कि यह देखना सेंसर बोर्ड का काम है कि वयस्कों के लिए क्या देखना उचित है और क्या नहीं। लियोन ने कहा, "जैकपॉट ए श्रेणी की फिल्म नहीं है। इसलिए उन्हें फिल्म के विषय को लेकर संजीदा होना होगा।"
हालांकि फिल्म का एक हॉट सांग 'एगजैक्टली' पर सेंसर बोर्ड ने पाबंदी लगा दी है बावजूद इसके सन्नी ने कहा कि यह एक फैमिली फिल्म है। गोवा में फिल्माए गए फिल्म जैकपॉट के एक दृश्य में सन्नी अपने पति डेनियल वीबर के साथ भी नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












